आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बांग्लादेश की टीम
- फोटो : ANI
बीसीबी का खंडन, अल्टीमेटम से इनकार
हालांकि, बीसीबी ने ऐसे किसी अल्टीमेटम से इनकार किया है। बोर्ड का कहना है कि आईसीसी की ओर से 'भारत में खेलो या अंक गंवाओ' जैसा कोई संदेश नहीं दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि बैठक के बाद न तो बीसीसीआई और न ही बीसीबी ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया, जिससे भ्रम और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: Harbhajan Singh: 'अजीत अगरकर को 10/10 मिलना चाहिए', भारत की टी20 विश्व कप टीम पर हरभजन सिंह ने क्यों कहा ऐसा?
मुस्तफिजुर रहमान मामला बना ट्रिगर
बीसीबी के आईसीसी को पत्र लिखने की असली वजह आईपीएल से जुड़ा एक फैसला माना जा रहा है। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया था कि वह बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करे, जिन्हें दिसंबर 2025 की नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को दी, लेकिन इसके पीछे का ठोस कारण नहीं बताया। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हाल ही में हुए अत्याचारों के मद्देनजर टीम से बाहर किया गया। यह एक ऐसा घटनाक्रम रहा जिसने भारतीय बोर्ड को हस्तक्षेप करने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Video: फिर ठुकराया वड़ा पाव! रोहित शर्मा का फिटनेस फोकस हुआ वायरल, फैन को देख इस तरह किया इनकार
बीसीसीआई सचिव सैकिया और मुस्तफिजुर रहमान
- फोटो : ANI/PTI
बीसीबी ने की थी यह मांग
यह भी बताया गया कि इस मुद्दे पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई। ऐसे में फैसला किसने लिया, इसको लेकर अभी भी सस्पेंस है। मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कड़ा रवैया अपनाते हुए भारत में होने वाले अपने टी20 विश्व कप के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
मुस्तफिजुर को नहीं मिलेगा मुआवजा
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ अपने अनुबंध को समाप्त करने में कोई भूमिका नहीं होने के बावजूद किसी भी प्रकार का वित्तीय मुआवजा मिलने की संभावना नहीं है। आईपीएल से जुड़े एक जानकार सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि मुस्तफिजुर का मामला बीमा के सामान्य नियमों के अंतर्गत नहीं आता है। उन्हें चोट या लीग में भाग लेने से जुड़े क्रिकेट संबंधी किसी कारण से टीम से नहीं निकाला गया, इसलिए केकेआर उन्हें किसी भी तरह की मुआवजा राशि का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, सैंटनर कप्तान; RCB के इस गेंदबाज को पहली बार मौका