पाकिस्तान-नामीबिया मैच पर नजर
दिन का दूसरा मुकाबला दोपहर 3:00 बजे कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। ग्रुप ए में पाकिस्तान ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि उसे भारत के खिलाफ पिछले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम अपने तीनों मैच जीतकर पहले ही सुपर 8 चरण में जगह बना चुकी है। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर वह यह मैच जीतता है तो ही उसकी दावेदारी मजबूत होगी।
दूसरी ओर, नामीबिया की टीम अपने तीनों मैच हार चुकी है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि यदि नामीबिया कोई बड़ा उलटफेर करने में सफल रहता है, तो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान की हार यूएसए के लिए अगली स्टेज में जाने का दरवाजा खोल सकती है। यूएसए की टीम ग्रुप डी में चार में से दो मैच जीतने के बाद बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे नंबर पर विराजमान है। जबकि पाकिस्तान ने तीन में से दो मैच जीते हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट माइनस में है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 देखने के लिए यहां क्लिक करें
भारत और नीदरलैंड का मुकाबला
शाम सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत और नीदरलैंड के बीच ग्रुप चरण का अहम मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने तीनों मुकाबले जीतकर अपराजेय है और पहले ही सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है। भारत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए नीदरलैंड के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। आज के इन मुकाबलों से सुपर 8 चरण की अंतिम तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। खासकर पाकिस्तान की टीम के प्रदर्शन पर नजर रहेंगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 देखने के लिए यहां क्लिक करें