बांग्लादेश को केवल पाकिस्तान का साथ मिला था। यहां तक कि पाकिस्तान ने खुद ही बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी की पेशकश कर दी थी। साथ ही आईसीसी को गीदड़भभकी भी दी थी कि अगर बांग्लादेश को बाहर किया जाता है तो वह भी टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगा। हालांकि, अब जब बांग्लादेश बाहर हो चुका है, तो पीसीबी की ओर से बाहर होने की कोई बात नहीं कही जा रही है।
पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर अब सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। कुछ ने तो एक अलग ही दुनिया पेश कर दी, जिसमें पाकिस्तान टी20 विश्व कप को टक्कर देने के लिए अलग टूर्नामेंट शुरू करने चला है। आइए देखते हैं कुछ ट्रोल, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बखिया उधेड़ दी...
राजीव नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने पाकिस्तान क्रिकेट को ट्रोल करते हुए लिखा- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी चाहते हैं कि पाकिस्तान भी टी20 विश्व कप से नाम वापस ले ले और खुद की आठ टीमों के बीच एक विश्व कप शुरू करें। यह बीसीसीआई और आईसीसी को जवाब होगा। इस समानांतर विश्व कप के लिए जिन टीमों को आमंत्रण भेजा गया है, वह हैं- बांग्लादेश, युगांडा, जापान, चीन, अर्जेंटीना और बेल्जियम।
हालांकि, बांग्लादेश को छोड़कर बाकी छह टीमों ने ऑफर रिजेक्ट कर दिया। इसलिए अब पाकिस्तान को बांग्लादेश से द्विपक्षीय सीरीज खेलनी होगी, जिसका नाम वह ट्रैशेज (TRASHES) रखने जा रहे हैं।, जो कि एशेज का उनका अपना संस्करण है। इसमें वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे, ताकि आईसीसी को विश्व कप से मिलने वाली टीआरपी कम हो जाए।'
राजीव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा, 'प्लीज आप सभी लोगों से गुजारिश है कि अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट सीरीज ट्रैशेज के लिए ट्रॉफी का डिजाइन बताएं ताकि उसे नकवी को भेजा जा सके। नकवी को यह मौका इसलिए नहीं देना चाहते क्योंकि उन पर पहले से ही काफी काम है। नकवी को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सामने भीख भी तो मांगनी है।' राजीव के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए एक और यूजर ने लिखा, 'सीरीज जीतने वाली टीम को आईएमएफ की ओर से एक प्रतिशत लोन मिलेगा प्राइज मनी के तौर पर।'