फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टी-20 अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 रनों से हराया

Mon, 14 Mar 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
  • महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह ने मिलकर चार ओवरों तक 51 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
भारत-साउथ अफ्रीका अभ्यास मैच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड टी-20 के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए अभ्यास मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह स्कोर खड़ा करने में दक्षिण अफ्रीका के 8 विकेट गिर गए।
विज्ञापन


इसके जवाब भारत ने भरपूर कोशिश करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर सिर्फ 192 रनों तक की पहुंच सकी। जवाबी पारी में महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह ने मिलकर चार ओवरों तक 51 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। इसके चलते भारत 4 रन से हार गया।

इस मैच में शिखर धवन ने सबसे अधिक 73 रन बनाए। इस मैच में सुरेश रैना ने 41 रन, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 31 रन, युवराज सिंह ने 16 रन, रोहित शर्मा ने 10 रन और विराट कोहली ने सिर्फ रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें