गुजरात टाइटंस के कप्तान शुबमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। गुजरात ने चेन्नई को 89 रन से हराकर सीजन में दूसरी बार मात दी, जिसके बाद गिल ने एक ऐसे कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की, जिसे फैंस ने CSK और उनकी येलो आर्मी पर तंज माना।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर आईपीएल 2026 में सीजन डबल पूरा किया। जीत के तुरंत बाद कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। गिल ने मोहम्मद सिराज और जोस बटलर के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'नांद्री-2. यलो लाइट्स. ब्लू एंडिंग'।
विज्ञापन
इस कैप्शन का भाव यह था कि सीएसके फैंस के शोर और पूरा स्टेडियम पीली जर्सी से भरे होने के बावजूद आखिर में जीत गुजरात टाइटंस (ब्लू टीम) की हुई। इसे गिल का हल्का-फुल्का ट्रोल या तंज माना जा रहा है। तस्वीर में तीनों खिलाड़ी होंठों पर अंगुली रखकर 'शांत' रहने का इशारा करते नजर आए। फैंस ने इसे सीएसके समर्थकों और 'यलो आर्मी' को जवाब देने वाला पोस्ट माना।
Trending Videos
मैदान पर भी दिखा गिल का आक्रामक अंदाज
गिल का यह अंदाज सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। मैच के दौरान भी उन्होंने शानदार कैच लेने के बाद ऐसा ही सेलिब्रेशन किया। 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम लगातार विकेट गंवा रही थी, लेकिन शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन बनाकर मुकाबले में जान डाल दी थी। तभी गिल ने उनका शानदार डाइविंग कैच पकड़कर मैच पूरी तरह गुजरात की झोली में डाल दिया। कैच लेने के बाद गिल ने दर्शकों की ओर देखकर होंठों पर अंगुली रखी और 'शश्श' सेलिब्रेशन किया।
गिल-सुदर्शन ने रखी जीत की नींव
इससे पहले बल्लेबाजी में भी गिल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। गिल और साई सुदर्शन के बीच 125 रन की साझेदारी हुई। सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली और लगातार पांचवां अर्धशतक लगाया। अंत में बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाकर टीम को 229/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
सीएसके की निराशाजनक बल्लेबाजी
चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद टीम कभी वापसी नहीं कर सकी और 13.4 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। यह सीएसके की सीजन में आठवीं हार रही और इसी के साथ उनका आईपीएल 2026 अभियान समाप्त हो गया। वहीं गुजरात टाइटंस ने इस जीत से अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।