फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: धोनी की वापसी पर सस्पेंस जारी; CSK के कोच ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- जब सही लगेगा...

Fri, 22 May 2026 10:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म हो गया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में खेलेंगे? सीएसके के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने खुलासा किया कि धोनी अभी भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन चोटों की वजह से मैदान पर नहीं उतर सके। 
विज्ञापन
धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 अभियान गुजरात टाइटंस से 89 रन की हार के साथ खत्म हो गया। टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा एमएस धोनी के भविष्य को लेकर हुई। पूरे सीजन धोनी मैदान से दूर रहे। उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला और ज्यादातर अवे मैचों में टीम के साथ यात्रा भी नहीं की। ऐसे में फैंस लगातार यह जानना चाहते थे कि क्या यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन था।
विज्ञापन

एरिक सिमंस ने दिया बड़ा अपडेट
सीएसके के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने धोनी की फिटनेस और मानसिकता पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'क्या आप सच में मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं?' सिमंस ने आगे कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो वह गेंद को शानदार तरीके से हिट कर रहे थे। लेकिन पैर की चोट की वजह से उनके लिए दौड़ना मुश्किल हो गया था। इसी कारण वह नहीं खेल सके। नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए मैंने उन्हें पहले जितना ही शानदार देखा।'

चोटों ने बिगाड़ा पूरा प्लान
धोनी पहले से पैर की चोट से जूझ रहे थे। इसके बाद अंगूठे में नई चोट लगने से उनकी वापसी की उम्मीद भी खत्म हो गई। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में भी वह टीम के साथ मौजूद नहीं थे और इलाज के लिए रांची लौट गए थे। चेपॉक में फैंस को धन्यवाद देने के दौरान भी उनका अंगूठा भारी टेप से बंधा नजर आया था।

फैसला सिर्फ धोनी का होगा
सिमंस ने साफ किया कि धोनी के भविष्य का फैसला वही खुद करेंगे। उन्होंने कहा, 'धोनी खुद जानेंगे कि वह कब तैयार हैं। अगर उन्हें लगेगा कि यह सही नहीं है तो वह नहीं खेलेंगे। लेकिन अगर उन्हें लगेगा कि वह तैयार हैं तो जरूर खेलेंगे। वह हमेशा टीम के हित में फैसला लेते हैं।”
विज्ञापन

रैना ने कही थी यह बात
वहीं सुरेश रैना ने भी हाल ही में धोनी से मुलाकात की थी। चेन्नई के आखिरी घरेलू मैच के बाद रैना ने धोनी के साथ लैप ऑफ ऑनर लिया था। इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने धोनी से अगले सीजन खेलने को लेकर पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा- देखते हैं। हालांकि, धोनी के यही तीन शब्द अब सीएसके फैंस के लिए नई उम्मीद बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें