फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिल ने डेरिल मिचेल का आसान कैच टपकाया: कप्तान शुभमन की चूक पर भड़के भारतीय फैंस; सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

Sat, 07 Nov 2026 12:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने अंशुल कंबोज की गेंद पर डेरिल मिचेल का आसान कैच छोड़ दिया। उस समय मिचेल 21 रन पर खेल रहे थे। भारतीय कप्तान की इस चूक के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल किया। वहीं, औकिब नबी ने शुरुआती विकेट लेकर भारत को सफलता दिलाई।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल से बड़ी चूक हो गई। गिल ने डेरिल मिचेल का बेहद आसान कैच टपका दिया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। वेलिंग्टन में बारिश के कारण मुकाबला 47-47 ओवर का कर दिया गया था। गिल ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरीं।

विज्ञापन
Trending Videos

17वें ओवर में गिल ने गंवाया आसान मौका
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इसी दबाव में 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। अंशुल कंबोज की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर मिचेल ने लेग साइड की तरफ शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में मिडऑफ की ओर चली गई। वहां कप्तान शुभमन गिल तैनात थे। गेंद काफी देर तक हवा में रही और गिल के पास कैच पकड़ने के लिए पर्याप्त समय था।

मिचेल भी शॉट खेलने के बाद पवेलियन लौटने की तैयारी करने लगे थे, लेकिन गिल दोनों हाथों से गेंद को पकड़ने के बावजूद कैच पूरा नहीं कर सके। विकेटकीपर केएल राहुल समेत भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी इस पर यकीन नहीं हुआ। उस समय मिचेल 35 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन

फैंस ने सोशल मीडिया पर गिल को किया ट्रोल
गिल के इस कैच छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने भारतीय कप्तान की आलोचना की। आसान मौका गंवाने के कारण उनके फील्डिंग प्रयास पर सवाल उठाए गए। कई प्रशंसकों ने इस चूक को मुकाबले का अहम मोड़ भी बताया।

आकिब नबी ने शुरुआती झटके देकर संभाली भारत की स्थिति
इससे पहले पिछले मुकाबले में विकेट नहीं ले पाने वाले आकिब नबी ने दूसरे वनडे में शानदार शुरुआत की। उन्होंने टिम साइफर्ट को अंशुल कंबोज के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नबी ने विल यंग को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच कराया। राहुल ने शानदार कैच पकड़कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। अंशुल कंबोज ने भी अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने हेनरी निकोल्स को बोल्ड कर दिया। निकोल्स पिछली गेंद पर बाल-बाल बचे थे, जब उनके बल्ले का किनारा लगने के बाद गेंद चार रन के लिए चली गई थी।











विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें