फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब अख्तर क्यों आए चर्चा में?: टी20 विश्वकप में भारत से पाकिस्तान की हार पर हुए निराश; गुस्से में कही यह बात

Mon, 15 Jun 2026 02:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

शोएब अख्तर एक बार फिर पाकिस्तान टीम पर भड़क गए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी महिला टीम की भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद लताड़ लगाई है। सोशल मीडिया पर उनका बयान चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
शोएब अख्तर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने महिला टी20 विश्वकप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की इस हार से पूर्व क्रिकेटर और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर निराश दिखे। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी टीम भारत से किसी भी प्रारूप में नहीं जीत सकती।
विज्ञापन

अख्तर ने ऐसा क्या कहा?
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार के बाद कहा, 'क्रिकेट में हमारी स्थिति बहुत दयनीय है। पुरुष टीम से लेकर महिला टीम और यहां तक अंडर-19 लेवल पर भी हम भारत को किसी भी प्रारूप में नहीं हरा सकते। यह हमारे लिए शर्म की बात है। हम इतने शर्मिंदा और डरे हुए हैं कि हम कमेंट्री पैनल पर बैठ भी नहीं पा रहे हैं। हम भारत से हजार गुना पीछे हैं।'
 

शोएब अख्तर - फोटो : Twitter
मैच में क्या हुआ था?
 
  • महिला टी20 विश्वकप 2026 के छठे मैच में ग्रुप-ए में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए।
  • स्मृति मंधाना ने 44 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद में 36 रन बनाए। ऋचा घोष ने 17 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली।
  • शेफाली वर्मा छह रन, जेमिमा रोड्रिग्स एक रन और भारती फुलमली एक रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा नौ गेंद में 12 रन और श्रेयंका पाटिल एक रन बनाकर नाबाद रहीं।
  • पाकिस्तान की ओर से सादिका इकबाल और कप्तान फातिमा सना ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, तास्मिया रुबाब और रमीन शमीम को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी

 
  • जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन ही बना सकी। मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने आक्रामक शुरुआत दिलाई, लेकिन 38 पर पहला विकेट गिरते ही विकेट की लाइन लग गई।
  • मुनीबा ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके लगाए। गुल ने 12 रन, आयशा जफर ने 12 रन, सायरा जबीन ने दो रन, नतालिया परवेज ने सात रन, आलिया रियाज ने 18 रन, रमीन शमीम ने चार रन, नाशरा संधू ने चार रन की पारी खेली।
  • कप्तान फातिमा सना और तास्मिया रुबाब खाता नहीं खोल सकीं। भारत की ओर से दीप्ति ने पांच विकेट झटके। वहीं, श्री चरणी को तीन विकेट मिले। शेफाली ने एक विकेट लिया। भारत का अगला मैच 17 जून को नीदरलैंड से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें