फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी गेंद से पेसर शमी ने झटके पांच विकेट

Mon, 20 Jun 2016 08:29 AM IST
एजेंसी/ कोलकाता
विज्ञापन
फाइल फोटो: गेंदबाज मोहम्मद शमी - फोटो : Getty
विज्ञापन
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी को गुलाबी गेंद से गेंदबाजी रास आ रही है। कैब सुपर लीग फाइनल के दूसरे दिन शमी ने भवानीपुर के खिलाफ मोहन बागान की ओर से खेलते हुए 42 रन खर्च कर पांच विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन


ईडन गार्डन पर प्रयोग के तौर पर पहली बार गुलाबी गेंद से दिन-रात का मैच आयोजित किया गया है। मोहन बागान ने पहली पारी में 299 रन बनाए थे। जवाब में भवानीपुर टीम 153 रन पर ऑलआउट हो गई। शमी गुलाबी गेंद से गेंदबाजी कर बेहद खुश नजर आए।

उन्होंने कहा, ‘यह गेंद रेडियम की तरह बहुत चमकीली है। लाल और सफेद गेंद से थोड़ी विजिविलिटी की समस्या होती है। निश्चिततौर पर मैं गुलाबी गेंद से गेंदबाजी करना पसंद करूंगा। यह गेंद दुधिया रोशनी में भी स्विंग करती है। जोकि एक गेंदबाज चाहता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें