फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanju Samson: 'मेरे बेटे को लोगों ने परेशान किया, उम्मीद है कि अब ऐसा नहीं होगा', बोले संजू सैमसन के पिता

Tue, 10 Mar 2026 11:00 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के पिता ने खुलासा किया कि पहले उनके बेटे को लोगों की आलोचना और तानों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस वजह से परिवार को भी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। अब उम्मीद है कि संजू के शानदार प्रदर्शन के बाद लोग उन्हें परेशान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
संजू सैमसन, उनके भाई और पिता - फोटो : Sanju Samson (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम तीन मुकाबलों में शानदार पारियां खेलकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई, जिन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। पिता सैमसन विश्वनाथ ने बेटे के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बताया कि करियर के शुरुआती दौर में संजू को डिस्टर्ब किया गया था। 
विज्ञापन

सैमसन के पिता क्या बोले?
संजू सैमसन के पिता ने कहा, 'मैं अपने बेटे के प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। मेरे बेटे को लोगों ने डिस्टर्ब किया। उन्हें काफी परेशान किया। उम्मीद है कि कुछ दिनों के लिए अब ऐसा नहीं होगा।' संजू सैमसन के पिता दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, जो खुद एक फुटबॉल खिलाड़ी रहे। संजू ने दिल्ली में पढ़ाई की और यहीं क्रिकेट की कोचिंग भी ली, लेकिन जब शानदार प्रदर्शन के बावजूद बेटे का अंडर-13 टीम में चयन नहीं हो सका, तो पिता ने वीआरएस ले लिया। वह केरल चले गए, जहां संजू ने ट्रेनिंग ली और जूनियर स्तर पर अपनी चमक बिखेरी।

सैमसन और उनकी पत्नी - फोटो : Sanju Samson (instagram)
'क्या उन्हें टीम में मौका दिया जाएगा?'
सैमसन विश्वनाथ ने बताया, '18 साल की उम्र में मुझे दिल्ली पुलिस में नौकरी मिल गई थी। मैं 19 की उम्र से दिल्ली पुलिस की फुटबॉल टीम का हिस्सा रहा और 42 की उम्र तक वहीं रहा। मेरे बच्चे बचपन में दिल्ली में ही पले। संजू सैमसन ने एक ही टूर में 500 रन बनाए, लेकिन टीम में जगह नहीं मिल सकी। ये कहा गया कि संजू 10 साल के हैं। ये टूर्नामेंट 13 साल के बच्चों के लिए है। अगर ऐसा ही था, तो मेसी 17 साल की उम्र में, सचिन तेंदुलकर 15 साल की उम्र में टीम में थे। आप कम उम्र की वजह से संजू को टीम में शामिल नहीं कर रहे थे। अगर ऐसा ही शानदार प्रदर्शन अगले साल नहीं होता, तो क्या उन्हें टीम में मौका दिया जाएगा?'

'मैं सभी खराब चीजों को भूल गया हूं'
उन्होंने कहा, 'जब बच्चे ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो उसे उसका इनाम मिलना चाहिए। जब अंडर-13 में संजू को दिल्ली स्टेट टीम में नहीं चुना गया, तो मैंने वापस केरल लौटने का फैसला लिया। हालांकि, मेरी पत्नी ने इसे लेकर सवाल किए, लेकिन मैंने कहा कि संजू 10 साल की उम्र में जिस तरह प्रदर्शन कर रहे हैं, वैसा 17 साल की उम्र में नहीं खेल सकेंगे। वो आम बच्चों जैसे ही हो जाएंगे। मुझे यकीन था कि अगर केरल जाकर हमारे बेटे ने शानदार प्रदर्शन किया, तो पूरा केरल उसका दीवाना हो जाएगा। मैंने नौकरी छोड़ दी। मैंने कुछ लोगों को संजू से माफी मांगते हुए देखा है। मैं सभी खराब चीजों को भूल गया हूं। मेरे लिए अब सब कुछ अच्छा है।'
विज्ञापन

संजू सैमसन - फोटो : IANS
केरल सरकार करेगी सम्मान
विश्व कप में सैमसन के यादगार प्रदर्शन के बाद पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने संजू सैमसन का शानदार स्वागत करने का निर्णय लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय टीम को टी20 विश्व कप फाइनल में शानदार जीत दिलाने वाले इस क्रिकेटर का राज्य सरकार सम्मान करेगी। मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा कि राज्य सैमसन की कामयाबी का जश्न इस तरह मनाना चाहता है। सैमसन केरल के लिए गर्व का विषय है। सैमसन की कामयाबी ने राज्य भर के हजारों युवा क्रिकेटरों को प्रेरित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें