फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार टी20 विश्वकप का फाइनल हारने वाले देश: खिताब के दरवाजे तक पहुंचे, मगर नहीं जीत सके; किस्मत ने दिया धोखा

Tue, 10 Mar 2026 08:58 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टी20 विश्व कप के इतिहास में कुछ टीमें ऐसी भी रही हैं जो दो बार फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं कर सकीं। खिताब से बस एक कदम दूर पहुंचकर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इन टीमों की कहानी क्रिकेट में किस्मत और दबाव भरे फाइनल मुकाबलों की याद दिलाती है।
विज्ञापन
टी20 विश्वकप के फाइनल में दो-दो बार हार - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच को 96 रन के अंतर से गंवा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड उन देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया, जिसने एक नहीं, बल्कि दो-दो बार खिताब जीतने का मौका गंवाया है। आइए, इस लिस्ट में शामिल देशों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन


 

पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS
1. पाकिस्तान
  • इस टीम ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल महज पांच रन के अंतर से गंवाया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 157 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 19.3 ओवरों में महज 152 रन सिमट गई।
  • इसके बाद पाकिस्तान ने साल 2022 में इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल मैच पांच विकेट के अंतर से गंवाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

मौजूदा श्रीलंका टीम - फोटो : IANS
2. श्रीलंका
  • इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवरों में आठ विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
  • श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के खिताबी मुकाबले में एक बार फिर जगह बनाई। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 137/6 का स्कोर बनाया, लेकिन इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.4 ओवरों में महज 101 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड - फोटो : IANS
3. न्यूजीलैंड
  • कीवी टीम ने पहली बार साल 2021 के फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवरों में आठ विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
  • साल 2026 में न्यूजीलैंड ने एक बार फिर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उसे भारत के हाथों 96 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें