फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanju Samson: IPL में राजस्थान से चेन्नई कैसे पहुंचे संजू सैमसन? खुद बताई वजह; धोनी का जिक्र होते ही हुए भावुक

Thu, 16 Jul 2026 10:09 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संजू सैमसन ने बताया कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स का दामन क्यों थामा। उन्होंने एमएस धोनी को अपना बचपन का आदर्श बताते हुए उनके साथ खेलने की इच्छा भी साझा की। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
एमएस धोनी और संजू सैमसन - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनने वाले संजू सैमसन ने पहली बार अपनी टीम बदलने के फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आरआर छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था, जबकि सीएसके चुनने के पीछे एमएस धोनी का प्रभाव और फ्रेंचाइजी से जुड़ाव सबसे बड़ी वजह रहा।

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का फैसला क्यों लिया?
संजू सैमसन ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स से अलग होना उनके लिए बहुत बड़ा फैसला था। उनका मानना है कि जब कोई खिलाड़ी लंबे समय तक किसी टीम के साथ रहता है तो उसे वही अपनी टीम लगने लगती है। हालांकि, उन्हें हमेशा यह एहसास था कि हर खिलाड़ी का किसी भी टीम के साथ समय सीमित होता है। उन्होंने बताया कि आईपीएल 2025 के बाद उन्हें लगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। इसी सोच के साथ उन्होंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का फैसला किया।

सीएसके ही क्यों चुनी?
संजू ने कहा कि जब उन्होंने दूसरी टीम में जाने के बारे में सोचा तो उनके सामने दो-तीन विकल्प थे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स सबसे अलग लगी। उन्होंने बताया कि एमएस धोनी का प्रभाव, फ्रेंचाइजी का माहौल और वहां मौजूद उनके दोस्त, खासकर ऋतुराज गायकवाड़, इस फैसले की बड़ी वजह बने।

उन्होंने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों से सीएसके के बारे में जो बातें सुनी थीं, उनसे उन्हें लगा कि यह फ्रेंचाइजी उनके लिए सबसे सही रहेगी। हालांकि, उन्होंने माना कि ट्रेड आसान प्रक्रिया नहीं होती, क्योंकि इसमें सभी पक्षों की सहमति जरूरी होती है। आखिरकार किस्मत ने उनका साथ दिया और वह सीएसके का हिस्सा बन गए।

धोनी को लेकर क्या बोले संजू?
संजू सैमसन ने कहा कि बचपन से ही एमएस धोनी उनके आदर्श रहे हैं। स्कूल के दिनों में जब धोनी भारतीय टीम में आए, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने उन्हें काफी प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि धोनी के विज्ञापनों की तस्वीरें काटकर वह अपनी डायरी में चिपकाया करते थे। बचपन से उनका सपना था कि एक दिन वह धोनी के साथ बल्लेबाजी करें, साझेदारी निभाएं और मैदान पर उनके साथ खेलें।
विज्ञापन

धोनी के साथ खेलने का सपना क्यों नहीं पूरा हो सका?
संजू ने कहा कि सीएसके में आने के बाद उन्हें लगा था कि अब उनका सपना पूरा होगा, लेकिन एमएस धोनी फिटनेस समस्याओं के कारण आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाए। पिंडली की चोट के चलते धोनी पूरे सीजन से बाहर रहे और उनके साथ मैदान साझा करने का मौका नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका सपना अभी भी जिंदा है और वह उम्मीद करते हैं कि अगले सीजन में उन्हें धोनी के साथ खेलने का अवसर मिलेगा।

आईपीएल 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?
आईपीएल 2018 से 2025 तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू सैमसन ने 2021 से 2025 तक टीम की कप्तानी भी की। वहीं, आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 477 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें