फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिग बैश के बाद बांग्लादेश में भी पाकिस्तान की किरकिरी! गन सेलिब्रेशन वाले साहिबजादा क्यों हो रहे ट्रोल?

Sat, 17 Jan 2026 03:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में साहिबजादा फरहान का जॉन सीना वाला जेस्चर बुरी तरह उलटा पड़ा और उन्हें तुरंत आउट होना पड़ा। उनके पुराने 'गन सेलिब्रेशन' और विवादित बयानों के कारण ट्रोलिंग और बढ़ गई। वीडियो वायरल है और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट फिर से चर्चा में है।
विज्ञापन
साहिबजादा फिर हुए ट्रोल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बैश लीग में पाकिस्तान खिलाड़ियों के लगातार ट्रोल होने के बाद, अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में भी पाकिस्तान की किरकिरी देखने को मिली। इस बार केंद्र में रहे ओपनर साहिबजादा फरहान, जिनका 'गन सेलिब्रेशन' और फील्ड पर एटीट्यूड अक्सर सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना रहता है। राजशाही वॉरियर्स और सिलहट टाइटन्स के बीच हाई-स्टेक मैच में फरहान का मनोवैज्ञानिक खेल उनके लिए उलटा पड़ गया।
विज्ञापन

साहिबजादा फिर हुए ट्रोल - फोटो : Twitter
जॉन सीना वाला जेस्चर और तुरंत आउट!
यह पूरा ड्रामा राजशाही की पारी के दौरान चौथे ओवर में घटा। दो गेंदों को खेलने के बाद फरहान ने बॉलर की तरफ देखते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना का मशहूर 'यू कॉन्ट सी मी' वाला हैंड जेस्चर कर दिया। यह जेस्चर बताता है कि सामने वाला खिलाड़ी 'मेरे लेवल पर नहीं' और इसी एटीट्यूड ने दर्शकों को चौंका दिया।

इसके जवाब में बांग्लादेशी बॉलर रूयेल मिया पूरी आग में दिखे। तीसरी गेंद उन्होंने हल्की वाइड फेंकी, जिसे फरहान ड्राइव करने के लालच में फंस गए। गेंद ऑफ-स्टंप से दूर होकर बैट का मोटा एज लेती हुई शॉर्ट थर्ड मैन के हाथों में चली गई। नतीजा, ओवरकॉन्फिडेंस के बाद साहिबजादा की तुरंत पवेलियन वापसी हुई।

साहिबजादा फिर हुए ट्रोल - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर फिर ट्रोलिंग
  • फरहान के आउट होने का वीडियो आग की तरह वायरल हो गया। इस पर फैंस ने जमकर कमेंट किए और साहिबजादा को खूब ट्रोल भी किया।
  • एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'उड़ने से पहले गिर गए।'
  • वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'सीना तो दिखा दी, बल्ला नहीं दिखा पाए।'
  • वहीं, कई और यूजर्स ने एशिया कप 2025 के दौरान उनके 'गन-फायर सेलिब्रेशन' की भी याद दिलाई।
  • खुद गेंदबाज ने साहिबजादा को आउट कर युजवेंद्र चहल स्टाइल में मैदान पर लेटकर जश्न मनाया।

दरअसल, इस सीजन में फरहान पहले भी अपने सेलिब्रेशन और विवादित इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में रहे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अहमद शहजाद को सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे महान खिलाड़ियों से ऊपर रैंक कर दिया था, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।
विज्ञापन

साहिबजादा फिर हुए ट्रोल - फोटो : Twitter
मैच का नतीजा
हालांकि, फरहान जल्दी आउट हुए। वह 12 गेंद में 14 रन बना सके, लेकिन राजशाही वॉरियर्स ने अपने गेंदबाजों की बदौलत 148 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक बचा लिया और मुकाबला जीत लिया। इससे पहले बीबीएल में शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भी खूब ट्रोल हुए थे।


फिर गेंदबाज ने चहल स्टाइल में जश्न भी मनाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें