फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक का रिकॉर्ड टूटा!: पाकिस्तान के साहिबजादा ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में ऐसा क्या किया?

Wed, 14 Oct 2026 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 238 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अभिषेक शर्मा के 229 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। फरहान ने तीनों मैचों में अर्धशतक लगाए और पाकिस्तान की 2-1 से सीरीज जीत के दौरान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल किया।

विज्ञापन
साहिबजादा और अभिषेक - फोटो : IANS/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में फरहान ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 238 रन बनाए। इसके साथ ही वह तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 229 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन मैच, तीन अर्धशतक और 238 रन
साहिबजादा फरहान के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज कप्तान और बल्लेबाज, दोनों के रूप में यादगार रही। उन्होंने तीनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाए और कुल 238 रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। हालांकि, मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका ने वापसी करते हुए पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इसके बावजूद फरहान का प्रदर्शन सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण रहा।

साहिबजादा फरहान - फोटो : IANS

अभिषेक शर्मा समेत कई दिग्गज पीछे छूटे
तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फरहान ने अभिषेक शर्मा को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। इस सूची में न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो तीसरे स्थान पर हैं।
 

खिलाड़ी रन खिलाफ
साहिबजादा फरहान 238 श्रीलंका
अभिषेक शर्मा 229 अफगानिस्तान
कॉलिन मुनरो 223 वेस्टइंडीज
डेविड वॉर्नर 217 श्रीलंका
हजरतुल्लाह जजई 204 आयरलैंड


अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। वहीं, मुनरो ने 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रन जुटाए थे। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन बनाए थे, जबकि अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 204 रन बनाए थे।

विज्ञापन

साहिबजादा फरहान - फोटो : ANI
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद क्या बोले फरहान?
सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद फरहान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की निरंतरता पर जोर देते हुए कहा, 'कोशिश लगातार अच्छा खेलने की है। जब मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो अगले मैच में बेहतर करने के लिए और भी ज्यादा ध्यान लगाता हूं। यह क्रिकेट है और आप हमेशा फॉर्म में नहीं रहते। इसलिए मैं अपनी अच्छी फॉर्म का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहता हूं।'

पाकिस्तान के लिए लगातार रन बना रहे फरहान
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के भरोसेमंद टी20 बल्लेबाजों में अपनी जगह मजबूत कर रहे हैं। वह अब तक 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 50 पारियों में दो शतक और 13 अर्धशतकों की मदद से 1,554 रन बना चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि वह कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी में भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें