फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन vs इंजमाम, कोहली vs बाबर: वकार यूनिस ने रैपिड फायर में किसे चुना? पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज!

Thu, 29 Oct 2026 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर भारत-पाकिस्तान की संयुक्त ड्रीम टीम चुनते हुए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी और जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय दिग्गजों को तरजीह दी। उन्होंने रैपिड-फायर राउंड में सिर्फ एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को चुना।
विज्ञापन
वकार यूनिस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी ड्रीम टीम चुनने के दौरान कई चौंकाने वाले फैसले किए। सचिन तेंदुलकर बनाम इंजमाम उल हक, विराट कोहली बनाम बाबर आजम और एमएस धोनी बनाम जावेद मियांदाद जैसे मुकाबलों में वकार ने भारतीय दिग्गजों को तरजीह दी। रैपिड-फायर राउंड में उन्होंने पाकिस्तान के सिर्फ एक खिलाड़ी को चुना, जबकि ज्यादातर पसंद भारतीय क्रिकेटरों के पक्ष में रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

सचिन, कोहली और धोनी पर जताया भरोसा
वकार यूनिस हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। यहां उनसे भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर एक ड्रीम इलेवन चुनने के लिए कहा गया। इस दौरान उन्हें दो खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना था। सचिन तेंदुलकर और इंजमाम उल हक के बीच वकार ने सचिन को चुना। विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना में भी उन्होंने कोहली को प्राथमिकता दी। वहीं, तेज गेंदबाजों में शाहीन अफरीदी के बजाय जसप्रीत बुमराह को चुना।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बल्लेबाजों के बीच मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। राहुल द्रविड़ को यूनुस खान से, एमएस धोनी को जावेद मियांदाद से और रोहित शर्मा को फखर जमां से बेहतर विकल्प माना। वीवीएस लक्ष्मण को मिस्बाह उल हक के ऊपर चुना, जबकि मोहम्मद शमी को मोहम्मद आमिर पर तरजीह दी।

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली - फोटो : ANI

सिर्फ एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को चुना
वकार के चुनाव में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हालांकि, वीरेंद्र सहवाग और शाहिद अनवर के बीच उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अनवर को चुना। इस तरह रैपिड-फायर में नौ मुकाबलों में से आठ में भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पसंद मिली, जबकि एक में पाकिस्तानी खिलाड़ी चुना गया।

रैपिड-फायर राउंड में वकार यूनिस से पूछे गए सवाल और उनके जवाब

1. सचिन तेंदुलकर या इंजमाम उल हक?
जवाब: सचिन तेंदुलकर।

2. विराट कोहली या बाबर आजम?
जवाब: विराट कोहली।

3. शाहीन अफरीदी या जसप्रीत बुमराह?
जवाब: जसप्रीत बुमराह।

4. राहुल द्रविड़ या यूनिस खान?
जवाब: राहुल द्रविड़।

5. एमएस धोनी या जावेद मियांदाद?
जवाब: एमएस धोनी।

6. रोहित शर्मा या फखर जमां?
जवाब: रोहित शर्मा।

7. वीवीएस लक्ष्मण या मिस्बाह उल हक?
जवाब: वीवीएस लक्ष्मण।

8. मोहम्मद शमी या मोहम्मद आमिर?
जवाब: मोहम्मद शमी।

9. वीरेंद्र सहवाग या शाहिद अनवर?
जवाब: शाहिद अनवर।

 


 

वैभव - फोटो : Twitter
वैभव और मिन्हास में किसे चुना?
वकार से भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाजी प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास में से भी किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। हालांकि, उन्होंने दोनों में से किसी को चुनने से इनकार कर दिया। वकार ने कहा कि उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को इतना नहीं देखा है कि निष्पक्ष आकलन कर सकें।
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज पर भी नजर
भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। इसके बाद दौरे पर दो वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी होनी है। दूसरी ओर, पाकिस्तान घरेलू मैदान पर इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेल रहा है। लगातार तीन जीत के बाद पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना शनिवार को श्रीलंका से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें