दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक जड़कर खेल जगत में खलबली मचा दी है। नॉर्थ जोन टी-20 लीग (सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी) में हिमाचल के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज 32 गेंदों में तेज शतक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यही नहीं, ऋषभ पंत टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने।