फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड से वनडे मैच से तीन घंटे पहले भारत को बड़ा झटका! पंत सीरीज से बाहर; देखें संभावित-11

Sun, 11 Jan 2026 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर ऋषभ पंत नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान दाहिनी एब्डॉमिनल साइड में तेज दर्द महसूस होने के बाद एमआरआई कराया गया, जिसमें साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
पंत और जुरेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अचानक चोटिल हो गए हैं और पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार शनिवार दोपहर वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में नेट्स के दौरान बल्लेबाजी करते हुए पंत को दाहिनी तरफ पेट के हिस्से (लैटरल एब्डॉमिनल एरिया) में अचानक दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया। मेडिकल जांच और विशेषज्ञ से चर्चा के बाद पता चला कि पंत को साइड स्ट्रेन हुआ है और इसके बाद उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया। पुरुष चयन समिति ने ध्रुव जुरेल को पंत के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है और जुरेल टीम के साथ जुड़ भी चुके हैं।
 

 

Trending Videos

भारत की अपडेटेड वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

गिल और अगरकर की चर्चा
प्रैक्टिस के दौरान भारत के कप्तान शुभमन गिल की चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ लंबी बातचीत भी देखने को मिली। यह बातचीत टीम कॉम्बिनेशन को लेकर हो सकती है, क्योंकि न्यूजीलैंड एक नई-लुक टीम लेकर आ रही है। वहीं, नेट्स के बाहर एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मोहम्मद सिराज को बल्लेबाजी टिप्स दे रहे थे। सिराज एक गेंद को जोर से मारने की कोशिश में चूक गए थे, जिसके बाद रोहित ने उन्हें तकनीकी सलाह दी। सिराज ने केवल बल्लेबाजी अभ्यास किया, जबकि रोहित सेशन के दौरान ज्यादा बल्लेबाजी करते नहीं दिखे।

राहुल, अय्यर, जडेजा भी दिखे एक्टिव


उप-कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने हाल ही में मुंबई को विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में लीड किया था, उन्होंने केएल राहुल के साथ नेट्स में साझेदारी की। इसके अलावा रवींद्र जडेजा भी बल्लेबाजी करते देखे गए। अय्यर और सिराज, दोनों हाल ही में अपने-अपने राज्य के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच खेलकर आए हैं। इससे पता चलता है कि खिलाड़ियों की मैच फिटनेस बनी हुई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल
यह तीन मैचों की वनडे सीरीज बड़ोदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से शुरू होगी, जो पहली बार पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है। न्यूजीलैंड एक नए संयोजन वाली टीम के साथ भारत आई है, इसलिए मुकाबला रोचक रहने की उम्मीद है। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में और  तीसरा मैच 17 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की संभावित-11: डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, आदित्य अशोक, माइकल रे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें