सोशल मीडिया पर फैंस ने बच्चे की शक्ल, हेयरस्टाइल और हाइट की तुलना कोहली के पुराने इंटरव्यू और तस्वीरों से की और कई लोग हैरान रह गए। फैंस ने मजाक में उसे 'बचपन वाला विराट', 'चाइल्डहुड कोहली' और 'जूनियर विराट' तक कह दिया। विराट खुद भी ऑटोग्राफ देते समय मुस्कुराते दिखे, और बच्चों से काफी सहजता से मिले। यह वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर वायरल हो गया।