फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड: बेन स्टोक्स को किस मामले में पीछे छोड़ा? 23 रन की पारी में भी रच दिया कीर्तिमान

Sat, 28 Nov 2026 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

क्राइस्टचर्च टेस्ट में ऋषभ पंत ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे आगे पहुंचा दिया। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। आखिर पंत ने किस खास उपलब्धि पर अपना नाम दर्ज कराया?
विज्ञापन
ऋषभ पंत का शतक - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया। पंत ने यह उपलब्धि भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान हासिल की। 
विज्ञापन
Trending Videos

ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत 23 रन बनाकर हुए आउट
पंत ने यह रिकॉर्ड दूसरे टेस्ट की पहली पारी के दौरान बनाया। वह 39 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली। उन्हें जैकब डफी ने कैच आउट कराया। 135 किमी/घंटे की रफ्तार से आई गुड लेंथ की बॉल पर पंत आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए। उन्होंने लेग साइड की ओर हटकर बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में काफी ऊंची चली गई। पॉइंट पर खड़े काइल जेमीसन ने आगे बढ़कर शानदार कैच लपका। पंत को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

ऋषभ पंत - फोटो : IANS
पंत ने WTC में लगाए सबसे ज्यादा छक्के
पंत ने इसी एक छक्के की बदौलत बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत अगस्त 2019 को हुई थी। तब से लेकर अब तक, यानी लगभग सात साल के डब्ल्यूटीसी इतिहास में पंत के नाम सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने इस दौरान 44 मैचों में 43.04 की औसत से 3099 रन बनाए हैं। इनमें सात शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 89 छक्के लगाए हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। दूसरे नंबर पर 88 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स हैं।

यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल - फोटो : PTI
शीर्ष-पांच में भारत के चार खिलाड़ी
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ियों में चार भारत के हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 56 छक्कों के साथ रोहित शर्मा हैं। वहीं, चौथे नंबर पर 48 छक्कों के साथ शुभमन गिल और पांचवें नंबर पर 45 छक्कों के साथ यशस्वी जायसवाल हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी

देश

मैच

रन

औसत

100/50

छक्के

ऋषभ पंत

भारत

44*

3099

43.04

7/18

89

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड

64

3857

35.06

8/19

88

रोहित शर्मा

भारत

40

2716

41.15

9/8

56

शुभमन गिल

भारत

44*

3032

42.70

10/10

48

यशस्वी जायसवाल

भारत

32*

2673

47.73

7/14

45

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड

37

3214

51.01

9/17

44

रवींद्र जडेजा

भारत

50

2675

41.79

5/18

42

ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया

62

4200

41.58

12/15

40

डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड

34*

2208

43.29

6/12

39

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया

63

4804

49.02

14/21

35

विज्ञापन

ऋषभ पंत - फोटो : IANS
पंत दूसरी बार ऐसे हुए आउट
2024 से टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजों के खिलाफ ऋषभ पंत का आगे बढ़कर खेलने का अंदाज बेहद आक्रामक और असरदार रहा है। उन्होंने इस तरह कुल 56 शॉट खेले हैं, जिनमें 139 रन बनाए हैं और सिर्फ दो बार अपना विकेट गंवाया है। इनमें आज का विकेट भी शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 248.21 का रहा है। पंत ने 24 चौके और छह छक्के लगाए हैं, जबकि उनके शॉट खेलने का कंट्रोल 80.8 प्रतिशत रहा है। ये आंकड़े बताते हैं कि पंत तेज गेंदबाजों के खिलाफ क्रीज से बाहर निकलकर खेलने में कितने सफल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें