फाइनल की झलकियां
पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली टीम के लिए लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंद में आठ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने चार ओवर में केवल 19 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में आरसीबी को नौ रन पर पहला झटका लगा था। शानदार फॉर्म में चल रहीं ग्रेस हैरिस नौ रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बाद कप्तान मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 92 गेंद में 165 रन की विजयी साझेदारी की। वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन की पारी खेली। ऋचा घोष छह रन बनाकर आउट हुईं। नदिन सात रन और राधा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की ओर से चिनेल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा नंदिनी और मिन्नू को एक-एक विकेट मिला।
अवॉर्ड्स में किसकी हुई चमक
फाइनल और सीजन दोनों में स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने अवॉर्ड्स में अपना जलवा दिखाया। मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच, मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच, और ऑरेंज कैप जैसे पुरस्कार मिले। वहीं सोफी डिवाइन ने मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, मैच आईक्यू ऑफ द सीजन और पर्पल कैप अपने नाम किए। टीम अवॉर्ड्स में आरसीबी को जीत के लिए छह करोड़ रुपये, लिमिटेड एडिशन वॉच और विनिंग ट्रॉफी मिली। रनर अप बनी दिल्ली कैपिटल्स को भी लिमिटेड एडिशन वॉर, तीन करोड़ रुपये और रनर अप शील्ड मिली।
अवॉर्ड्स और टीम प्राइज ओवरऑल
| अवॉर्ड/प्राइज |
खिलाड़ी / टीम |
टीम |
राशि / पुरस्कार |
| प्लेयर ऑफ द मैच |
स्मृति मंधाना |
RCB |
2.5 लाख |
| मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच |
स्मृति मंधाना |
RCB |
1 लाख |
| मैच आइक्यू ऑफ द मैच |
जॉर्जिया वॉल |
RCB |
1 लाख |
| एक्टिव कैच ऑफ द मैच |
ऋचा घोष |
RCB |
1 लाख |
| ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच |
लॉरेन बेल |
RCB |
1 लाख |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच |
चिनेल हेनरी |
DC |
1 लाख |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन |
ग्रेस हैरिस |
RCB |
5 लाख |
| कैच ऑफ द सीजन |
लूसी हैमिल्टन |
DC |
5 लाख |
| मैच आइक्यू ऑफ द सीजन |
सोफी डिवाइन |
GG |
5 लाख |
| मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन |
हरमनप्रीत कौर |
MI |
5 लाख |
| ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन |
लॉरेन बेल |
RCB |
5 लाख |
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन |
नंदिनी शर्मा |
DC |
5 लाख |
| फेयर प्ले अवॉर्ड |
मुंबई इंडियंस |
MI |
– |
| पर्पल कैप |
सोफी डिवाइन |
GG |
5 लाख |
| ऑरेंज कैप |
स्मृति मंधाना |
RCB |
5 लाख |
| मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर |
सोफी डिवाइन |
GG |
5 लाख |
| रनर अप |
टीम |
DC |
3 करोड़
रनर अप शील्ड
लिमिटेड एडिशन वॉच |
| विनर्स अवॉर्ड |
टीम |
RCB |
6 करोड़
विनिंग ट्रॉफी
लिमिटेड एडिशन वॉच |
इस सीजन में स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने अपनी काबिलियत और प्रदर्शन से सभी को प्रभावित। आरसीबी की टीम ने न केवल मैच जीता बल्कि अवॉर्ड्स और पुरस्कारों में भी सबसे बड़ा हिस्सा लिया। दिल्ली कैपिटल्स को रनर अप का सम्मान मिला, लेकिन व्यक्तिगत खिलाड़ियों ने अपनी चमक दिखाकर सीजन को यादगार बनाया।