फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े पर उतरा पाकिस्तान: राजीव शुक्ला का AI से बना ऑडियो चलाया, बवाल मचा तो BCCI उपाध्यक्ष ने बताई सच्चाई

Wed, 11 Feb 2026 05:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के एक टीवी शो में चलाया गया उनका ऑडियो AI से छेड़छाड़ कर बनाया गया है। उन्होंने इसे फर्जी बताते हुए लोगों से ऐसे वीडियो पर भरोसा न करने और रिपोर्ट करने की अपील की।
विज्ञापन
शोएब मलिक और राजीव शुक्ला - फोटो : ANI/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी समेत हर जगह से मुंह की खाने के बाद अब पलटू देश पाकिस्तान फर्जीवाड़े पर उतर गया है। भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इस क्लिप में दावा किया गया कि यह बयान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का है। हालांकि, शुक्ला ने तुरंत सामने आकर इसे फर्जी करार दिया।
विज्ञापन

एआई से बदली गई आवाज
राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि उनके बयान के साथ छेड़छाड़ की गई है और ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बदला गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे भ्रामक कंटेंट पर भरोसा न करें। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच पर मेरी टिप्पणी वाले एक वीडियो में AI के जरिए ऑडियो से छेड़छाड़ की गई है। ये बयान मेरे नहीं हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसे भ्रामक कंटेंट पर विश्वास न करें, न ही इसे साझा करें और जहां भी दिखे, उसकी शिकायत करें।'

पाकिस्तानी शो में हुआ प्रसारण
यह ऑडियो एक पाकिस्तानी क्रिकेट शो में चलाया गया, जिसकी मेजबानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक कर रहे थे। वायरल वीडियो में मलिक कहते सुनाई देते हैं, 'मैं आपको बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की एक क्लिप दिखाना चाहता हूं।' इसके बाद संदिग्ध ऑडियो चलाया जाता है। क्लिप में शुक्ला की आवाज से मिलती-जुलती एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है, 'बीसीसीआई की बार-बार की गई अपील पर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने के लिए मनाने की प्रक्रिया, जो आईसीसी प्रतिनिधि ने शुरू की थी, उसके नतीजे को देखकर मुझे खुशी है। यह एक अच्छा और सौहार्दपूर्ण समाधान है, जिसने क्रिकेट को प्राथमिकता दी है। यही किया गया है।' हालांकि, शुक्ला के असली बयान का लहजा अलग था।

असली बयान क्या था?
मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की तारीफ की कि उसने ऐसा समाधान निकाला, जिससे पाकिस्तान द्वारा पहले मैच के बहिष्कार के फैसले को पलटने के बाद भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार हो सके। उन्होंने कहा, 'आईसीसी प्रतिनिधि की पहल, आईसीसी चेयरमैन की निगरानी और जो प्रतिनिधि लाहौर जाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बातचीत कर रहे थे, उनके प्रयासों का नतीजा देखकर मुझे खुशी है। यह एक अच्छा, सौहार्दपूर्ण समाधान है, जिसने खेल में क्रिकेट के महत्व को प्राथमिकता दी है।'
विज्ञापन

गलत सूचना पर सख्त रुख
शुक्ला ने दोहराया कि तकनीक का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करना गंभीर मामला है और इससे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें