फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 League: यूरोप की नई टी20 लीग में भारतीय जलवा; राहुल द्रविड़ बने टीम मालिक, अश्विन संभालेंगे कप्तानी

Tue, 12 May 2026 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम चर्चा में हैं। राहुल द्रविड़ डबलिन गार्डियंस टीम के मालिक बने हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। लीग का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला जाएगा।
विज्ञापन
अश्विन और द्रविड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ को सोमवार को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की डबलिन फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस का मालिक घोषित किया गया। इस मौके पर द्रविड़ ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ टीम खरीदना नहीं, बल्कि यूरोप में क्रिकेट के विकास में योगदान देना है। द्रविड़ ने कहा, 'मुझे ईटीपीएल की बड़ी सोच ने आकर्षित किया। यह यूरोप में क्रिकेट को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर विकास करने और नए खिलाड़ियों के लिए रास्ते बनाने का शानदार अवसर है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'डबलिन में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है और यहां आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। अगली पीढ़ी को तैयार करना हमेशा मेरे लिए अहम रहा है। मुझे विश्वास है कि ETPL इस सफर में बड़ी भूमिका निभा सकता है।'
Trending Videos

अश्विन को मिली कप्तानी, भारतीय जोड़ी पर नजरें
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को डबलिन गार्डियंस का कप्तान बनाया गया है। द्रविड़ जैसे रणनीतिक दिमाग और अश्विन जैसे अनुभवी कप्तान के साथ यह टीम लीग की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी बन गई है। अश्विन की कप्तानी में टीम बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम जैसी टीमों से भिड़ेगी।

यूरोप की नई लीग में बड़े सितारों की एंट्री
ईटीपीएल को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरू किया गया है। यह एक क्रॉस-बॉर्डर फ्रेंचाइजी मॉडल है, जिसमें छह शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में कई अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है। इनमें मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डुप्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे नाम शामिल हैं।

बाकी फ्रेंचाइजियों में भी दिग्गजों की भरमार
इस लीग की दूसरी टीमों में भी कई बड़े क्रिकेट नाम जुड़े हैं। बेलफास्ट फ्रेंचाइजी के मालिक ग्लेन मैक्सवेल हैं, जबकि एम्स्टर्डम टीम से स्टीव वॉ जुड़े हैं। रॉटरडैम फ्रेंचाइजी में जोंटी रोड्स और फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं। ग्लासगो टीम में क्रिस गेल भी भागीदार हैं।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट का यूरोप में बढ़ता प्रभाव
ईटीपीएल में राहुल द्रविड़ और अश्विन की मौजूदगी ने लीग को शुरुआत से ही बड़ा आकर्षण दे दिया है। इससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट दिग्गज अब मैदान के बाहर भी दुनिया भर में खेल को नई दिशा देने में जुटे हैं। यूरोप में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने की इस कोशिश में भारत के दो बड़े नाम अब अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें