फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: क्या चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे धोनी? अश्विन ने थाला की वापसी पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा

Thu, 07 May 2026 11:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी अब भी रहस्य बनी हुई है। रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि सीएसके अगर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाती है तो चेपॉक में धोनी को फेयरवेल मैच खेलने का मौका मिल सकता है। फिलहाल टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, इसलिए उनकी वापसी की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। वहीं माइकल हसी के अनुसार, धोनी खुद टीम का ध्यान भंग नहीं करना चाहते थे और इसी वजह से मैचों से दूर रहे।
विज्ञापन
अश्विन और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज अब तक इस सीजन में मैदान पर नहीं उतरे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी प्रैक्टिस की तस्वीरें और वीडियो लगातार चर्चा में रहे। इसी बीच टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनकी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि अगर सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाती है, तभी धोनी को चेपॉक में फेयरवेल मैच खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

चोट के कारण अब तक नहीं खेले धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही पिंडली की चोट से जूझ रहे थे। इसी वजह से उन्हें शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहना पड़ा। हालांकि वह मार्च से ही सीएसके कैंप के साथ जुड़े हुए हैं और नेट्स और प्रैक्टिस मैचों में हिस्सा लेते नजर आए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने एक भी आधिकारिक मुकाबला नहीं खेला है।

अश्विन बोले- वापसी की संभावना बेहद कम
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि धोनी की वापसी आसान नहीं दिख रही। उनका मानना है कि अगर धोनी टीम में आते हैं तो संयोजन बदलना पड़ेगा, जो इस समय सीएसके के लिए मुश्किल हो सकता है। अश्विन ने कहा, 'अगर एमएस धोनी आते हैं तो टीम का कॉम्बिनेशन बदल जाएगा। यह बहुत मुश्किल हो जाता है, इसलिए मुझे लगता है कि उनकी वापसी की संभावना बहुत कम है। अगर CSK अगले तीन में से दो मैच हार जाती है, तब शायद चेन्नई में उन्हें फेयरवेल मैच खेलने का मौका मिल सकता है।'

प्लेऑफ की रेस में अभी भी जिंदा है सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने लगातार तीन हार झेलने के बाद जीत की राह पकड़ी और अब 10 मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। सीएसके के अभी चार लीग मैच बाकी हैं। अगर टीम चारों मैच जीत लेती है तो प्लेऑफ में जगह लगभग तय हो जाएगी, जबकि तीन जीत भी उन्हें मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है।

बिना खेले भी टीम के साथ जुड़े हैं धोनी
सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने पहले खुलासा किया था कि धोनी ने जानबूझकर मैचों से दूरी बनाई ताकि टीम का ध्यान भंग न हो। हसी ने कहा, 'वह पूरी तरह टीम को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी हमेशा वही चाहते हैं जो टीम के लिए सबसे अच्छा हो। उन्हें लगा कि अगर वह मैच में आएंगे तो काफी ध्यान उनकी तरफ चला जाएगा। कैमरे उन्हीं पर रहेंगे और दर्शक लगातार उनके लिए चीयर करेंगे।'
विज्ञापन

चार करोड़ में बरकरार रखे गए थे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 से पहले धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था। आईपीएल 2026 के लिए भी यही करार जारी रखा गया। पिछले सीजन में धोनी ने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे। उनका औसत 24.50 और स्ट्राइक रेट 135.17 रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें