फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नई चाल: IPL से आधी रकम में PSL में खेल रहे एडम जैम्पा से बुलवाया- भारतीय लीग में नहीं मिलते पैसे

Wed, 01 Apr 2026 01:26 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

एडम जैम्पा के आईपीएल को लेकर दिए गए बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। जहां उन्होंने कहा कि उनकी स्किल के मुताबिक आईपीएल में पैसे नहीं मिलते, वहीं आंकड़े बताते हैं कि उन्हें पहले ज्यादा सैलरी मिल चुकी है। इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में उनका खेलना और इस तरह के बयान आना कई सवाल खड़े कर रहा है। फैंस इसे पीएसएल के प्रमोशन से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि जैम्पा खुद भी अपने बयान के कारण आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
एडम जैम्पा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की कामयाबी से जल रहे पाकिस्तान अब बेशर्मी की हद पार करने पर उतर आया है। जलन के मारे पाकिस्तान अब अपनी लीग के प्रमोशन के लिए नए हथकंडे अपना रहा है। इसी प्रोपेगेंडा के तहत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा से बेतुका बयान दिलवाया है। जैम्पा ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि भारत में प्रतिभा के मुताबिक पैसे नहीं मिलते हैं। 
विज्ञापन

पीएसएल में बॉल टेम्परिंग विवाद - फोटो : Twitter
गलत कारणों से सुर्खियों में पीएसएल
दरअसल, पीएसएल आजकल गलत कारणों से सुर्खियों में है। पहले विदेशी खिलाड़ियों ने निजी कारणों से लीग में खेलने से मना कर दिया। फिर कुछ विदेशी खिलाड़ी जो वहां पहुंचे थे, उन्होंने बीच में ही टूर्नामेंट छोड़ दिया और आईपीएल से जुड़ गए। फिर कमेंटेटर निक नाइट भी आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पीएसएल से किनारा कर लिया। साथ ही पीएसएल में बॉल टेम्परिंग समेत कई विवाद सामने आए।

इस साल पीएसएल बंद दरवाजों के पीछे खेला जा रहा है। ऐसे में लीग को फायदे से ज्यादा नुकसान हो रहा है। तमाम विवादों के बाद पाकिस्तान ने अपनी लीग को बढ़ावा देने के लिए प्रोपेगेंडा अपनाया और आईपीएल को नीचा दिखाने की कोशिश की। हालांकि, वह अब इसमें भी कामयाब नहीं हो पाए हैं।

वॉर्नर, आजम और एडम जैम्पा - फोटो : PSL/IPL/BCCI
अपने बयानों से विवादों में आए जैम्पा
एडम जैम्पा ने जो बयान दिया है, उससे वह खुद ही विवादों में आ गए हैं। जैम्पा ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के पॉडकास्ट में कहा, 'मैंने इस साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया। सच कहूं तो मेरी स्किल सेट वाले खिलाड़ी को वहां उतनी रकम नहीं मिलती, जितनी कुछ अन्य तरह के खिलाड़ियों को मिलती है। और आईपीएल जितना समय लेता है, उसे देखते हुए मेरे लिए इसे खेलना कोई समझदारी भरा फैसला नहीं लगा।' जैम्पा इस बयान के बाद फंस गए हैं।
 

एडम जैम्पा से सवाल पूछतीं पाकिस्तानी एंकर - फोटो : Twitter
वॉर्नर-कॉनवे जैसे शीर्ष खिलाड़ी IPL को याद कर रहे
पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए जाने के बाद जैम्पा ने आईपीएल के रजिस्टर नहीं करवाया। उन्होंने पीएसएल के लिए अपना नाम दिया था। उन्हें कराची किंग्स ने उनके बेस प्राइस 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में साइन किया था। 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये यानी 1.51 करोड़ भारतीय रुपये।

कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर हैं, जिन्हें लगातार आईपीएल की याद आ रही है और वह पीएसएल में होते हुए इंस्टाग्राम पर सनराइजर्स हैदराबाद और आईपीएल को लेकर पोस्ट भी कर रहे हैं। सिर्फ वॉर्नर नहीं, न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने भी अपनी पुरानी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर पोस्ट किया है, लेकिन जैम्पा की सोच इसके उलट है। 

यह भी पढ़ें: PSL 2026: पाकिस्तानी लीग में खेल रहे कॉनवे-वॉर्नर, पर दिल IPL के साथ; पीसीबी और मोहसिन नकवी की फिर हुई किरकिरी

एडम जैम्पा - फोटो : PSL/IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में जैम्पा को मिले थे 2.4 करोड़ रुपये
जैम्पा इसलिए फंस गए क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद में उनकी सैलरी 2.4 करोड़ भारतीय रुपये थी, जो कि पीएसएल में उन्हें मिल रही सैलरी से लगभग दोगुना है। इसके बावजूद उन्हें लग रहा है कि आईपीएल में उनके स्किल की कद्र नहीं हुई। ये 2.4 करोड़ रुपये उन्हें बेंच पर बैठने के मिले थे। वह आईपीएल 2025 में सिर्फ दो मैच खेल पाए थे और दो विकेट लिए थे।

आईपीएल में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में खिलाया जा सकता है और तमाम टीमें एक रणनीति और कॉम्बिनेशन के तहत प्लेइंग-11 चुनती है। हर एक जगह के लिए आईपीएल में तगड़ा कॉम्पिटीशन है और हो सकता है जिस फ्रेंचाइजी में वो रहे, वहां वह कॉम्बिनेशन में न जंच रहे हों। इसका मतलब ये नहीं कि उनके स्किल की कद्र नहीं हो रही थी।

एडम जैम्पा का आईपीएल में प्रदर्शन
साल मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन
इकोनॉमी
कुल 22 31 6/19 8.38
2025 2 2 1/46 11.75
2023 6 8 3/22 8.55
2020 3 2 1/12 8.36
2017 6 7 2/22 8.21
2016 5 12 6/19 6.76

जैम्पा के साथी और ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी आईपीएल से मोटी रकम कमा रहे हैं। कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा गया। पैट कमिंस सनराइजर्स के कप्तान हैं। मिचेल स्टार्क दिल्ली के अहम हिस्सा हैं। मार्कस स्टोइनिस लगातार आईपीएल में खेलते हैं। मैक्सवेल को खराब प्रदर्शन के बावजूद आईपीएल फ्रेंचाइजी ने लगातार अपनी टीमों से जोड़ा। कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इस लीग ने पहचान दिलाई। खुद जैम्पा इस लीग से चमके, लेकिन अब वह बेतुका बयान देकर सवालों के घेरे में आ गए हैं। फैंस का कहना है कि ऐसा लग रहा है मानो उनसे पाकिस्तान ने जबरदस्ती ये बुलवाया हो।

एडम जैम्पा - फोटो : PSL/IPL/BCCI
आईपीएल में बनाया था रिकॉर्ड
जैम्पा 2016 से आईपीएल से जुड़े हुए हैं और 22 मैच खेल चुके हैं। उनके नाम इस लीग में 31 विकेट भी हैं। जैम्पा के नाम आईपीएल में एक रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह आईपीएल इतिहास में एक स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े रखने वाले खिलाड़ी हैं और टूर्नामेंट में छह विकेट लेने वाले इकलौते स्पिनर भी हैं। उन्होंने ऐसा 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विशाखापत्तनम में किया था। उस मैच में उन्होंने 19 रन देकर छह विकेट लिए थे, जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है।  आईपीएल में उनका इकोनॉमी रेट 8.38 का है। 

एडम जैम्पा - फोटो : PSL/IPL/BCCI
आईपीएल में उन्हें कब कितनी सैलरी मिली?
जैम्पा आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किए गए थे। राजस्थान ने उन्हें 2023 के ऑक्शन में खरीदा था और वहां उनकी सैलरी 1.5 करोड़ रुपये थी। आईपीएल 2022 में जैम्पा अनसोल्ड रहे थे। आईपीएल 2021 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल थे और वहां उनकी सैलरी 1.50 करोड़ रुपये थी। ऐसे में बेतुका बयान देकर अब वह फैंस के निशाने पर आ चुके हैं।

इतना ही नहीं, जैम्पा ने आईपीएल के दो महीने के टाइम टेबल पर भी सवाल उठाए, जबकि इस लीग की जबसे शुरुआत हुई है, हर बार लगभग इतना ही लंबा शेड्यूल रहा है। 10 टीमें आने के बाद कुछ मैच बढ़े हैं, लेकिन इसके लिए बीसीसीआई ने आईसीसी ने विशेष समय सीमा मांगी है। हालांकि, पाकिस्तान को इस दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग से टक्कर लेना था और अब पीएसएल को मुंह की खानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एडम जैम्पा - फोटो : PSL/IPL/BCCI
पीएसएल में जैम्पा को आ रहा मजा
जैम्पा का कहना है कि वह पीएसएल में शानदार समय बिता रहे हैं। पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने कहा, मैं इस बार ब्रेक लेने वाला था, लेकिन करीब एक महीने पहले पीएसएल मेरे रडार पर आया। सब कुछ बहुत जल्दी हुआ, लेकिन मैं इसे काफी एंजॉय कर रहा हूं।'

पीएसएल में कैसा रहा प्रदर्शन?
पीएसएल में जैम्पा का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। दो मैचों में उन्होंने तीन विकेट लिए हैं। हालांकि, वह किफायती रहे हैं और 4.62 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैम्पा टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 115 मैचों में 147 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें