छक्के की गेंद लगी थी चेहरे पर
यह घटना 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ स्थित न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मुकाबले के दौरान हुई थी। पारी के चौथे ओवर में प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला छक्का हरभजन स्टैंड ए में जा पहुंचा और सीधे कृष्ण चंद के चेहरे पर लग गया। चोट लगने के कारण उनके चेहरे से खून निकलने लगा। स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल की एंबुलेंस से क्लिनिक भेजा गया। उनके बेटे, जो पेशे से डॉक्टर हैं, भी उनके साथ गए। वहां उनके चेहरे पर टांके लगाए गए।