फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव; सिराज अचानक क्यों हुए बाहर?

Tue, 09 Jun 2026 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के साथ चर्चा के बाद उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम देने का फैसला लिया गया। चयन समिति ने उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को घोषणा की कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। बोर्ड के अनुसार यह फैसला मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि सिराज को लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले पर्याप्त आराम और रिकवरी का समय देने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह पूरी तरह एहतियाती फैसला है, ताकि वह आगामी महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट रह सकें।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका
पुरुष चयन समिति ने सिराज की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया है। प्रसिद्ध अब आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
प्रसिद्ध कृष्णा इससे पहले भी भारत के लिए तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं और अपनी अतिरिक्त उछाल तथा गति के लिए जाने जाते हैं। चयनकर्ताओं को उम्मीद होगी कि वह सिराज की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों पर विशेष नजर रहेगी। वहीं अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें