फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश अब नहीं रोकेगी सपना: मणिपुर-अरुणाचल को मिली इंडोर क्रिकेट अकादमियों की सौगात, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Tue, 28 Apr 2026 04:28 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में विश्वस्तरीय इंडोर क्रिकेट अकादमियों का वर्चुअल उद्घाटन किया। बीसीसीआई के सहयोग से बनी इन सुविधाओं का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के युवा क्रिकेटरों को सालभर प्रशिक्षण देना है। आधुनिक नेट्स, जिम, स्विमिंग पूल और प्रशासनिक सुविधाओं से लैस ये अकादमियां क्षेत्र में क्रिकेट के विकास को नई रफ्तार देंगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर भारत में क्रिकेट को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में दो आधुनिक इंडोर क्रिकेट अकादमियों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सहयोग से तैयार किया गया है। यह पहल पूर्वोत्तर राज्यों के क्रिकेट संघों को बेहतर बुनियादी ढांचा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। बीसीसीआई ने क्रिकेट अकादमी का वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन


मणिपुर को मिली विश्वस्तरीय सुविधा
इम्फाल के लुवांगसांगबाम स्थित लुवांगपोकपा क्रिकेट स्टेडियम में एमएनसीए इंडोर क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया गया। मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लैरेनजम गीतरंजन सिंह ने इसे राज्य क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, 'यह मणिपुर क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है। इस परियोजना को समर्थन देने के लिए हम आभारी हैं।' इस अकादमी में तीन इंडोर पिच, जिम, प्रशासनिक कार्यालय और हीटेड स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। बीसीसीआई अगले दो वर्षों तक इसके संचालन और रखरखाव का खर्च उठाएगा।

बारिश अब नहीं बनेगी बाधा
मणिपुर और अरुणाचल जैसे राज्यों में लंबे मॉनसून के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास अक्सर प्रभावित होता है। अब इन इंडोर अकादमियों के जरिए सालभर कोचिंग और ट्रेनिंग जारी रह सकेगी। गीतरंजन सिंह ने कहा, 'अब कोचिंग कैंप और प्रशिक्षण सत्र पूरे साल बिना खिलाड़ियों को राज्य से बाहर भेजे चल सकेंगे।'

अरुणाचल में भी खुली आधुनिक अकादमी
प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के दोइमुख में भी इनडोर क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया। यहां हाई-टेक प्रैक्टिस नेट, फिटनेस सेंटर, जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नबम विवेक ने कहा, 'आज बहुत खुशी का दिन है। अरुणाचल क्रिकेट के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई के सहयोग से इस अकादमी को विश्वस्तरीय बनाया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'यहां मॉनसून छह से सात महीने तक रहता है, जिससे खुले में अभ्यास मुश्किल होता था। इंडोर स्टेडियम बनने से यह समस्या खत्म हो गई है।'
विज्ञापन

खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नई सुविधाओं से युवा खिलाड़ियों में उत्साह साफ नजर आया। मणिपुर की युवा क्रिकेटर मार्वी ने कहा, 'मुझे यहां आकर अच्छा लग रहा है। मुझे लग रहा है कि मेरा सपना पूरा हो जाएगा। यहां हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।' अरुणाचल के खिलाड़ी टेची डोरिया ने कहा, 'पहले बारिश की वजह से हमारा अभ्यास रुक जाता था। अब हमारा अभ्यास बाधित नहीं होगा। इसके लिए मैं बीसीसीआई और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देता हूं।'

पूर्वोत्तर क्रिकेट को मिलेगा बड़ा फायदा
मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि 2025 सीजन में राज्य की टीम ने बीसीसीआई के पांच घरेलू टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई थी और अंडर-19 वर्ग में दो खिताब भी जीते थे। अब नई सुविधाओं से लड़कों और लड़कियों दोनों के प्रदर्शन में और सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें