फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Australia: क्रिकेट से मजबूत होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती! मेलबर्न में पीएम मोदी क्या बोले?

Thu, 09 Jul 2026 12:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट के जरिए भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का एजेंडा वनडे जितना केंद्रित, फैसले टी20 जितने तेज और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी गहरी है। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई और खेल सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को क्रिकेट की भाषा में समझाते हुए दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों की साझा भाषा बन चुका है।

विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : ANI
क्रिकेट के जरिए समझाई साझेदारी
दुनिया की खेल राजधानी कहे जाने वाले मेलबर्न में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां खेल की चर्चा किए बिना बात अधूरी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज हम दुनिया की खेल राजधानी मेलबर्न में हैं। ऐसे में अगर खेल की बात न करें तो यह वैसा ही होगा जैसे क्रिकेट मैच में टॉस जीतने के बाद खेल ही शुरू न किया जाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में क्रिकेट एक कूटनीतिक भाषा बन चुका है।'

उन्होंने आगे क्रिकेट के तीनों प्रारूपों का उदाहरण देते हुए दोनों देशों की साझेदारी को समझाया। पीएम मोदी ने कहा, 'कई मायनों में हमारी बैठकें क्रिकेट मैच की तरह हैं। हमारा एजेंडा वनडे मैच की तरह केंद्रित है, हमारे फैसले टी20 मैच की तरह तेज हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह गहरी, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली है।'

पीएम मोदी और पीएम अल्बानीज - फोटो : पीएम मोदी एक्स
खेलों में बढ़ेगा सहयोग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करेंगे। इससे खेलों के क्षेत्र में सहयोग और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा, 'आने वाले वर्षों में हमारे दोनों देश ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े आयोजनों की मेजबानी करेंगे। इससे खेलों में सहयोग मजबूत होगा और खेल अवसंरचना में निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।'

आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख
वार्षिक भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले और सिडनी के बॉन्डी बीच की हिंसक घटना की कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद, कट्टरपंथ और हिंसक उग्रवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित आतंकी सूची में शामिल संगठनों और उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर रियल-टाइम खुफिया जानकारी साझा करने, ऑनलाइन कट्टरपंथ, आतंकवाद के वित्तपोषण, नई तकनीकों के दुरुपयोग और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसंरचना की सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

परमाणु सहयोग पर भी बनी सहमति
इससे पहले दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने परमाणु सहयोग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसे दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल तीन देशों की यात्रा पर हैं। इंडोनेशिया दौरा पूरा करने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं, जहां उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक संबंधों को और गति देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें