फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: वेस्टइंडीज टीम पर क्यों लगा 10 प्रतिशत जुर्माना? डब्ल्यूटीसी के दो अंक भी कटे; आईसीसी ने की कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2026 10:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

वेस्टइंडीज टीम पर आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीलंका के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए विंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना और डब्ल्यूटीसी के दो अंक काटे गए हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान धीमी ओवर रेट बनाए रखने के कारण आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही टीम के दो महत्वपूर्ण आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक भी काट लिए गए हैं। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह फैसला तब सुनाया, जब समय की स्वीकृत छूट को ध्यान में रखने के बाद भी वेस्टइंडीज निर्धारित लक्ष्य से दो ओवर पीछे रह गई। 
विज्ञापन

आईसीसी के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए लागू आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, यदि कोई टीम तय समय के भीतर अपने पूरे ओवर नहीं फेंक पाती है तो प्रत्येक कम ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इस नियम के तहत अधिकतम जुर्माना मैच फीस का 50 प्रतिशत तक हो सकता है। चूंकि वेस्टइंडीज दो ओवर कम रही, इसलिए टीम पर कुल 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।
 

आठवें स्थान पर है विंडीज
इसके अलावा, आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्लेइंग कंडीशंस के अनुच्छेद 16.11.2 के तहत प्रत्येक कम ओवर के लिए एक डब्ल्यूटीसी अंक काटा जाता है। इसी नियम के तहत वेस्टइंडीज के खाते से दो अंक घटा दिए गए। अंक कटने के बाद टीम की प्रतिशत अंक (पीसीटी) 15 रह गई है। वेस्टइंडीज मौजूदा डब्ल्यूटीसी तालिका में आठवें स्थान है।
विज्ञापन

रोस्टन चेज ने स्वीकार किए आरोप
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप स्वीकार कर लिए और प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह आरोप मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और अहसान रजा, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद तथा चौथे अंपायर डेइटन बटलर ने लगाए थे। मैच की बात करें तो एंटीगुआ में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। वेस्टइंडीज ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ 23 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती है। रोस्टन चेज की कप्तानी में वेस्टइंडीज की यह पहली टेस्ट सीरीज जीत भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें