फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी ने किया 'निराश', पाक टीम को मिली जबर्दस्त जीत

Tue, 15 Mar 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
विज्ञापन
भारत में देर आने से पहला अभ्यास मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान टीम ने जोरदार तैयारी की और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


कोलकाता में खेले गए अपने दूसरे अभ्यास मैच में पाक को जोरदार जीत मिली। मोहम्मद हफीज के नाबाद अर्द्धशतक और गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने ईडन गार्डंस में टी-20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में श्रीलंका को 15 रन से हरा दिया।

पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए। हफीज ने 49 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की टीम 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी जैसे ही मैदान बल्लेबाजी के लिए आए, दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया लेकिन पहले ही गेंद पर उन्हें निराशा हाथ लगी जब अफरीदी शून्य पर पवेलियन लौट गए। धाकड़ बल्लेबाजी में माहिर अफरीदी का बल्ला इन दिनों नहीं चल रहा। एक बार वह फिर से खाता खोले बगैर आउट हो गए। 

पाकिस्तान के बांए हाथ के स्पिनर इमाद वासिम ने चार विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने दो विकेट झटके। श्रीलंका की ओर से लाहिरु थिरिमाने ने 45 रन और दिनेश चांदीमल ने 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

इंग्लैंड टीम अभ्यास मैच में जीती

इंग्लैंड टीम
वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे मुंबई में न्यूजीलैंड के हाथों 74 रन से शिकस्त मिली थी। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 16 मार्च को क्वालीफायर्स बांग्लादेश के खिलाफ करेगा जबकि इसके अगले दिन श्रीलंका दूसरे क्वालीफायर अफगानिस्तान से भिड़ेगा।

मुंबई में इंग्लैंड की टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के अभ्यास मैच में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की टीम को 14 रनों से पराजित कर दिया। इंग्लैंड ने जोए रूट (48) और एंड्रयू हेल्स (37) की मदद से 8 विकेट पर 177 रन बनाए। मुंबई की टीम छह विकेट पर 163 रन ही बना पाई। जय बिस्टा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें