फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: विदेशी धरती पर तीन साल बाद टेस्ट जीता पाकिस्तान! टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में क्या आया बदलाव?

Thu, 06 Aug 2026 12:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन

सार

वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से हराकर पाकिस्तान ने न सिर्फ दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में भी एक स्थान का फायदा हासिल किया। साथ ही टीम ने विदेशी धरती पर तीन साल से चला आ रहा जीत का सूखा भी खत्म कर दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान तीन साल बाद विदेशी धरती पर जीता - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आठ विकेट की जीत दर्ज कर दोहरा फायदा हासिल किया। एक ओर टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में एक स्थान की छलांग लगाई, वहीं दूसरी ओर विदेशी सरजमीं पर तीन साल से चली आ रही जीत की तलाश भी खत्म कर दी। बाबर आजम की कप्तानी में मिली यह जीत पाकिस्तान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई।

विज्ञापन

WTC पॉइंट्स टेबल में क्या बदला?
दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान अंकतालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर था। वेस्टइंडीज पर जीत के बाद टीम अब आठवें स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत (PCT) बढ़कर 22.22 हो गया है, जबकि वेस्टइंडीज एक स्थान नीचे खिसककर नौवें नंबर पर पहुंच गया।

WTC 2025-27 अंकतालिका

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 52 72.22
4 बांग्लादेश 4 2 1 1 28 58.33
5 भारत 9 4 4 1 52 48.15
6 श्रीलंका 4 1 1 2 20 41.67
7 इंग्लैंड 13 4 8 1 38 24.36
8 पाकिस्तान 6 2 4 0 16 22.22
9 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 30 20.83
 

 

मैच में कैसे पलटा पासा?
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रन की अहम बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में कैरेबियाई बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम केवल 117 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की जीत में स्पिनरों अली उस्मान और साजिद खान की अहम भूमिका रही। दोनों ने चार-चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को ध्वस्त कर दिया।

 

75 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
 
  • जीत के लिए 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इमाम-उल-हक जल्दी आउट हो गए, जबकि अजान अवैस भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद कप्तान बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने जिम्मेदारी संभाली।
  • दोनों बल्लेबाज 24-24 रन बनाकर नाबाद लौटे और पाकिस्तान ने केवल दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था।
विज्ञापन

तीन साल बाद विदेशी धरती पर मिली जीत
 
  • यह जीत पाकिस्तान के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने लगभग तीन साल बाद विदेश में कोई टेस्ट मैच जीता। इससे पहले पाकिस्तान ने जुलाई 2023 में श्रीलंका के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर टेस्ट जीत दर्ज की थी। उसके बाद टीम लगातार आठ विदेशी टेस्ट मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर सकी थी।
  • बाबर आजम को दोबारा टेस्ट कप्तानी मिलने के बाद पहली ही सीरीज में यह सूखा खत्म हुआ, जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है। अब पाकिस्तान की नजर आगामी टेस्ट सीरीजों में बेहतर प्रदर्शन कर डब्ल्यूटीसी अंकतालिका में ऊपर चढ़ने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज को अगले मुकाबलों में वापसी कर अपनी स्थिति सुधारनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें