फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उगला जहर: कहा- मुझे हर भारतीय गेंदबाज से नफरत; सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे दिखाया आइना

Tue, 28 Apr 2026 12:59 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें सभी भारतीय गेंदबाजों से नफरत है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। फैंस ने उन्हें भारत के खिलाफ उनके खराब प्रदर्शन की याद भी दिलाई।
विज्ञापन
हसन नवाज का बेतुका बयान - फोटो : PCB/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज अपने एक विवादित और बेतुका बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। भारतीय गेंदबाजों को लेकर दिए गए उनके बयान ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। 23 वर्षीय खिलाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें सभी भारतीय गेंदबाजों से नफरत है। इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस ने उनकी तीखी आलोचना की है और खेल भावना पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

इंटरव्यू में दिया विवादित बयान
एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में हसन नवाज से पूछा गया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह किस गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना चाहते हैं। इसके जवाब में उन्होंने किसी एक गेंदबाज का नाम नहीं लिया, बल्कि भारतीय गेंदबाजों पर तीखी टिप्पणी कर दी। हसन नवाज ने कहा, 'भारत के खिलाफ खेलते समय स्वाभाविक तौर पर अतिरिक्त मोटिवेशन होता है। आप महसूस करते हैं कि उनके गेंदबाजों पर हमला करना है। सच कहूं तो मुझे उनके सभी गेंदबाजों से नफरत है। इंशाअल्लाह, अगर मौका मिला तो आगे भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे।' उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बाद में दी सफाई
हसन नवाज ने आगे यह भी कहा कि मैच की स्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करनी पड़ती है और किसी एक गेंदबाज को निशाना बनाना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं होता। सब कुछ मैच की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर रन रेट 10, 12 या 15 प्रति ओवर चाहिए हो, तो फिर गेंदबाज कोई भी हो, आप रन बनाने की कोशिश करते हैं। इस स्तर पर सभी खिलाड़ी विश्वस्तरीय होते हैं।'

भारत के खिलाफ खराब आंकड़े
 
  • फैंस ने उनके बयान के बाद भारत के खिलाफ उनके प्रदर्शन की भी याद दिलाई। हसन नवाज को भारत के खिलाफ अब तक सिर्फ एक मौका मिला है।
  • यह मौका उन्हें एशिया कप 2025 में मिला था, जिसमें वह सिर्फ पांच रन ही बना सके थे। वह नवंबर 2025 के बाद से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे हैं और वापसी की कोशिश में लगे हैं।
  • हसन नवाज इस समय पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 10 पारियों में 291 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
  • वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोररों में जरूर रहे, लेकिन उनकी टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई।


 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आलोचना
 
  • हसन नवाज के बयान के बाद कई फैंस ने कहा कि खिलाड़ियों को मैदान पर बल्ले से जवाब देना चाहिए, न कि नफरत भरी भाषा से।
  • कुछ यूजर्स ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। हसन नवाज का बयान भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता को फिर चर्चा में ले आया है।
  • हालांकि, इस तरह की टिप्पणियां खिलाड़ियों की छवि पर असर डाल सकती हैं। अब देखना होगा कि वह अपने बल्ले से जवाब देते हैं या विवादों में ही घिरे रहते हैं।
  • बहरहाल पहले तो उन्हें टीम में वापसी करनी होगी, बाकी बात तो बाद में होगी। सोशल मीडिया यूजर्न ने हसन नवाज के बयान की तुलना आसिफ अली से की है।
  • आसिफ अली पाकिस्तान के फिनिशर रह चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- आसिफ अली भी प्रैक्टिस सेशन में 150 की स्पीड पर छक्का मारता था, पता नहीं कहां गायब हो गया।
  • उसी यूजर ने लिखा- हसन नवाज को भी साहिबजादा फरहान की तरह डॉक्यूमेंट्री बनानी है, इसी वजह से ऐसा बयान दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें