टी20 विश्वकप का 31वां मैच कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। उसने 20 ओवर के खेल के बाद चार विकेट पर 173 रन बनाए। युवराज समरा ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह 65 गेंद पर 110 रन बनाकर आउट हुए। युवराज ने 58 गेंद पर ही शतक पूरा किया और कनाडा को एक अच्छे स्कोर तक ले गए। हालांकि, उनके शतक पर ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र का अर्धशतक भारी पड़ा। दोनों ने नाबाद रहते हुए कीवियों को जीत दिलाई और सुपर-आठ में न्यूजीलैंड की जगह पक्की की। न्यूजीलैंड ने 174 रन का लक्ष्य 15.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। कीवी टीम सुपर आठ के लिए क्वालिफाई करने वाली छठी टीम बनी।