फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni: आईपीएल के बीच एमएस धोनी ने हासिल किया खास मुकाम, झारखंड और बिहार में इस मामले में सबको पीछे छोड़ा

Fri, 08 May 2026 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड और बिहार क्षेत्र में 2025-26 के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता बने हैं। आयकर विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों से करीब 20,000 करोड़ रुपये टैक्स संग्रह हुआ, जिसमें 12,000 करोड़ रुपये सिर्फ झारखंड से आए।
विज्ञापन
धोनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि टैक्स भुगतान है। आयकर विभाग के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में झारखंड और बिहार क्षेत्र में धोनी सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता रहे। यह जानकारी आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड) डॉ. डी. सुधाकर राव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन

झारखंड से आया 12,000 करोड़ रुपये टैक्स
डॉ. राव ने बताया कि बिहार और झारखंड से कुल टैक्स संग्रह लगभग 20,000 करोड़ रुपये रहा। इसमें सबसे बड़ा योगदान झारखंड का रहा। उन्होंने कहा, 'वित्त वर्ष 2025-26 में बिहार और झारखंड से कुल लगभग 20,000 करोड़ रुपये टैक्स संग्रह हुआ, जिसमें से 12,000 करोड़ रुपये सिर्फ झारखंड से प्राप्त हुए।' उन्होंने यह भी बताया कि कुल टैक्स संग्रह का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) के जरिए आया।

व्यक्तिगत टैक्सदाताओं में सबसे आगे धोनी
जब सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता का नाम पूछा गया तो डॉ. राव ने साफ तौर पर धोनी का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'पिछले वित्त वर्ष में बिहार और झारखंड को मिलाकर एमएस धोनी सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता रहे।' हालांकि उन्होंने धोनी द्वारा चुकाई गई टैक्स राशि का खुलासा नहीं किया।

कॉरपोरेट टैक्सदाताओं में ये कंपनियां आगे
कॉरपोरेट श्रेणी में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) और सीएमपीडीआई सबसे बड़े टैक्सदाताओं में शामिल रहे। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल भारी बारिश के कारण खनन गतिविधियों पर असर पड़ा, जिससे टैक्स संग्रह भी प्रभावित हुआ। डॉ. राव ने कहा, 'पिछले वित्त वर्ष में भारी बारिश के कारण माइनिंग गतिविधियां प्रभावित हुईं। हमें उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेंगे।'

नए आयकर कानून पर भी बैठक
डॉ. राव ने आयकर अधिकारियों के साथ नए आयकर अधिनियम 2025 पर बैठक भी की। यह नया कानून 1 अप्रैल से लागू होगा और 1961 के पुराने आयकर कानून की जगह लेगा। उन्होंने कहा, 'नया कानून सरल भाषा, सुव्यवस्थित ढांचे और आसान प्रस्तुति के जरिए अनुपालन को और सरल बनाएगा।'
विज्ञापन

धोनी की लोकप्रियता बरकरार
धोनी लंबे समय से झारखंड की पहचान माने जाते हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता कायम है। अब सबसे बड़े टैक्सदाता बनकर उन्होंने मैदान के बाहर भी मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें