क्या है पूरा मामला?
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न टीम ने एक वक्त 9.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए थे। तभी रिजवान बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, उनके उतरने के बाद सात रन बनाने में मेलबर्न ने दो और विकेट गंवा दिए। इसके बाद रिजवान ने हसन खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 गेंद में 64 रन की साझेदारी निभाई। 18 ओवर के बाद मेलबर्न का स्कोर चार विकेट पर 154 रन था। रिजवान तब 23 गेंद में 26 रन और हसन खान 23 गेंद में 36 रन बनाकर खेल रहे थे।
18वें और 19वें ओवर के बीच ब्रेक में मेलबर्न के कप्तान विल सदरलैंड ने रिजवान को पवेलियन लौटने का इशारा किया। इसके बाद रिजवान को रिटायर्ड आउट होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि, सदरलैंड भी नहीं चले और एक रन बनाकर रन आउट हो गए। हसन खान ने 31 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, टिम सीफर्ट ने 25 गेंद में 29 रन और जोश ब्राउन ने 25 गेंद में 35 रन बनाए। इसकी बदौलत मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया।