फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली ने छह माह पहले ही इंग्लैंड श्रृंखला के दौरान बता दिया था अब आगे नहीं खेलेंगी टी-20 

Wed, 04 Sep 2019 05:07 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 

सार

  • कोच और चयन समिति के चेयरमैन को मिताली ने दी थी सूचना
  • टी-20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनती नहीं देख रही थीं
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम चयन से पहले बोर्ड ने किया खुलासा
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : ESPN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की महान महिला क्रिकेटर मिताली राज के टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की पटकथा बीते वर्ष कोच के साथ विवाद होने के दौरान ही लिख गई थी। मिताली राज ने अमर उजाला से बातचीत में खुलासा किया है कि उन्होंने टी-20 क्रिकेट से अपने संन्यास लिए जाने के बारे में इंग्लैंड के खिलाफ इस साल मार्च माह में खेली गई टी-20 श्रृंखला के दौरान ही कोच डब्लूवी रमन और चयन समिति की चेयरमैन को बता दिया था।

विज्ञापन


उन्होंने उसी दौरान कोच और चेयरमैन को बता दिया था कि यह उनकी अंतिम टी-20 श्रृंखला है। वह अपने को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप केलिए टीम नहीं देख रही हैं। मिताली के संन्यास के फैसले के बारे में बीसीसीआई ने अब छह माह बाद खुलासा हुआ है।

बोर्ड ने यह खुलासा तब किया है जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम का चयन इसी माह होना है। मिताली ने टी-20 विश्व कप केदौरान कोच रोमेश पोवार के साथ हुए विवाद का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने इंग्लैंड श्रृंखला के दौरान ही यह तय कर लिया था कि यह उनकी अंतिम टी-20 श्रृंखला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिताली का 'राज' - फोटो : SELF
मिताली ने आगे कहा कि कोच को इस फैसले के बारे में इस वजह से बताया कि वह टी-20 विश्व कप केलिए उसी के अनुसार अपनी रणनीति बनाएं। फिर वह यह भी नहीं चाहती थीं कि विश्व कप की टीम के चयन की घोषणा के बाद वह संन्यास की घोषणा करें। यह अच्छा नहीं होता।

मिताली के अनुसार वह तैयारियों को बहुत ज्यादा महत्व देती हैं। टी-20 विश्व कप के बाद सभी टीमें 2021 के विश्व कप की तैयारियों में जुट जाएंगी और वन डे क्रिकेट खेलेंगी। तब वह वन डे विश्व कप केलिए अच्छी तरह से तैयारी कर सकेंगे। उनकी कोशिश यही रहेगी कि वह किसी तरह भारत को वन डे विश्व कप में चैंपियन बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें