ग्रीनपार्क में फील्डिंग के दौरान शनिवार को गेंदबाज रवींद्र जड़ेजा की मांसपेशियों में खिंचाव हो गया। ग्रीनपार्क में ड्यूटी कर रहे डॉ. अवतार सिंह को बुलाया गया। उनकी सलाह पर टीम के फिजियोथिरेपिस्ट ने ट्रीटमेंट किया। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पैर के अंगूठे में सूजन आने पर ट्रीटमेंट किया गया। ग्रीनपार्क में लगी स्वास्थ्य टीम के प्रभारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोहली के दाहिने पैर का अंगूठा मुड़ने से सूजन आ गई थी। टीम ने अंगूठे में टेपिंग कराई, जिससे आराम मिला। दवाएं भी दीं।