फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंडपेपरगेट विवाद: एमसीसी ने तोड़ी चुप्पी, सजा को बताया जायज; नो हैंडशेक नीति पर क्या बोले फ्रेजर स्टीवर्ट?

Sun, 22 Nov 2026 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के क्रिकेट प्रमुख फ्रेजर स्टीवर्ट ने सैंडपेपरगेट को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। स्टीवर्ट ने सुझाव दिया है कि पुरानी बातों को पीछे छोड़ना चाहिए। वहीं, उन्होंने नो हैंडशेक नीति पर भी राय दी है।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा - फोटो : @cricketcomau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के क्रिकेट प्रमुख फ्रेजर स्टीवर्ट ने रविवार को कहा कि क्रिकेट गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल खेल के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है और इसके लिए दी गई सजा उचित थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाया यह विवाद जल्द ही पीछे छूट जाएगा और क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन टेस्ट के दौरान सामने आया सैंडपेपरगेट विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा में इस मामले को लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसके बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर इस प्रकरण पर बहस छिड़ गई है। 
Trending Videos

सजा को बताया जायज 
स्टीवर्ट ने कहा, क्रिकेट के नियमों के लिहाज से गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। इस बात पर शायद ही किसी को संदेह हो। आठ साल बाद इस मामले में कौन क्या जानता था और किसकी क्या भूमिका थी, इस पर नए आरोप लगाना एमसीसी की टिप्पणी का विषय नहीं है। क्रिकेट को अखबारों के पन्ने पर विवादों के कारण नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी उपलब्धियों के लिए जगह मिलनी चाहिए। किसकी गलती थी और कौन सही था, इस पर टिप्पणी करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। हालांकि, नियमों के नजरिये से गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल अवैध था और इसके लिए सजा दिया जाना उचित था।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (सीए) ने इस विवाद की जांच जल्दबाजी में पूरी की थी या नहीं, इस सवाल पर स्टीवर्ट ने कहा कि इसकी जांच करना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अधिकार क्षेत्र है। उन्होंने कहा, 'इस मामले में दोनों पक्षों की अपनी-अपनी राय है। मुझे नहीं पता कि वास्तविक सच्चाई क्या है।' स्टीवर्ट ने उम्मीद जताई कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाली बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज तक यह विवाद पीछे छूट जाएगा और प्रशंसक क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 

नो हैंडशेक नीति पर क्या बोले स्टीवर्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैचों में हाथ नहीं मिलाने की नीति पर पूछे गए सवाल पर भी स्टीवर्ट ने सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे क्रिकेट से परे होते हैं और भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर बोलना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उन्होंने कहा, हमारे नियंत्रण में केवल इतना है कि मैदान पर खिलाड़ी एक-दूसरे का सम्मान करें, अंपायरों और उनके फैसलों का सम्मान करें तथा खेल की गरिमा बनाए रखें। 
विज्ञापन

टेस्ट में लागू होगा फ्री हिट 
स्टीवर्ट ने इस मौके पर संकेत दिया कि एमसीसी टेस्ट क्रिकेट में भी नो-बॉल के बाद फ्री हिट देने के प्रावधान पर विचार कर सकता है। फिलहाल यह नियम सीमित ओवरों के क्रिकेट में लागू है। उन्होंने कहा, इस विषय पर चर्चा हुई है, लेकिन फिलहाल सभी प्रारूपों में फ्री हिट लागू करने का फैसला नहीं किया गया है। हालांकि, भविष्य में ऐसा संभव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें