फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले वनडे में रौंदा: बियर्डमैन ने छह विकेट लेकर मचाई सनसनी, मैच में क्या-क्या हुआ?

Fri, 13 Nov 2026 03:29 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यूटेंट महली बियर्डमैन ने 24 रन देकर छह विकेट झटके। जवाब में कप्तान मिचेल मार्श के 30 गेंदों में 50 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 23.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
बियर्डमैन-मार्श - फोटो : cricketcomau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। पर्थ स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मेजबान टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से मिले 132 रनों के लक्ष्य को महज 23.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन रहे, जिन्होंने अपने वनडे डेब्यू मुकाबले में छह विकेट चटकाकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
Trending Videos

बियर्डमैन की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हुई इंग्लैंड की टीम
  • टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बेन डकेट 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के बल्ले से 17 रन निकले। कप्तान हैरी ब्रूक (1) और जॉर्डन कॉक्स (2) भी सस्ते में आउट हो गए।
  • टॉम बैंटन ने 27 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि विल जैक्स 47 गेंदों में 25 रन ही बना सके। सैम करन और लियाम डॉसन अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, जोफ्रा आर्चर ने 11 रन बनाए। गस एटकिंसन 32 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को 131 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
  • ऑस्ट्रेलिया की तरफ से महली बियर्डमैन ने अपने डेब्यू वनडे में यादगार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7.4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। स्पेंसर जॉनसन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर तीन विकेट झटके।

कप्तान मिचेल मार्श ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और कूपर कोनोली ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए महज 44 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

कोनोली 30 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर, कप्तान मार्श ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। मार्श 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 23 और मैट रेनशॉ ने नाबाद 26 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 23.3 ओवर में जीत दिला दी। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 1-0 की बढ़त
इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। डेब्यू मैच में महली बियर्डमैन के छह विकेट और कप्तान मिचेल मार्श की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने ऑस्ट्रेलिया की जीत को बेहद आसान बना दिया। अब इंग्लैंड की नजरें अगले मुकाबले में वापसी कर सीरीज बराबर करने पर होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें