फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत vs न्यूजीलैंड: केएल राहुल ने जीता दिल, ग्राउंड स्टाफ की महिला सदस्य को गिफ्ट किया अवॉर्ड में मिला फोन

Sun, 08 Nov 2026 03:29 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 'गेम चेंजर ऑफ द मैच' अवॉर्ड में मिले मोबाइल फोन को ग्राउंड स्टाफ की एक महिला सदस्य को गिफ्ट कर दिया। बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बड़ा खिलाड़ी, उससे भी बड़ा दिल।' राहुल के इस नेक काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान के बाहर भी अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मुकाबले के बाद राहुल ने 'गेम चेंजर ऑफ द मैच' अवॉर्ड में मिले मोबाइल फोन को ग्राउंड स्टाफ की एक महिला सदस्य को गिफ्ट कर दिया। राहुल के इस खास अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर की तारीफ
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस खूबसूरत पल का वीडियो शेयर किया। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'बड़ा खिलाड़ी, उससे भी बड़ा दिल'। वीडियो में देखा जा सकता है कि केएल राहुल ग्राउंड स्टाफ की महिला सदस्य को अपना अवॉर्ड वाला मोबाइल फोन देते हैं। अचानक मिले इस तोहफे से महिला हैरान रह जाती हैं और राहुल का आभार जताती हैं। महिला ने वीडियो में कहा, 'उन्होंने मुझे अपना जीता हुआ फोन दे दिया। मैं थोड़ी हैरान हूं। लेकिन यह उनका बहुत अच्छा व्यवहार था कि उन्होंने मुझे यह फोन दिया। मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।' इस दौरान राहुल मुस्कुराते हुए नजर आए।
 

मुश्किल परिस्थिति में राहुल ने खेली अहम पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल को उनके उपयोगी प्रदर्शन के लिए 'गेम चेंजर ऑफ द मैच' चुना गया था। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में राहुल ने नाबाद 26 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मुश्किल में थी और सात विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे में राहुल ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रनों की अहम साझेदारी भी की। अय्यर ने 30 रन बनाए।
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
डीएलएस नियम से भारत ने चार रन से जीता मुकाबला
बारिश के कारण मैच में लगातार रुकावट आई। न्यूजीलैंड से मिले 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 26 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। इसी दौरान बारिश के चलते मुकाबला आगे नहीं खेला जा सका। डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) नियम के तहत भारतीय टीम निर्धारित पार स्कोर से चार रन आगे थी। इस तरह भारत ने यह मुकाबला चार रन से अपने नाम कर लिया। मैच के बाद केएल राहुल ने अपना अवॉर्ड वाला मोबाइल फोन ग्राउंड स्टाफ की महिला सदस्य को देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि असली बड़ा खिलाड़ी वही है, जो मैदान के बाहर भी अपने व्यवहार से लोगों का सम्मान और प्यार हासिल करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें