फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली 2026: जय शाह, विराट कोहली और गौतम गंभीर ने दी दिवाली की बधाई, क्रिकेट जगत ने साझा किए खास संदेश

Sun, 08 Nov 2026 02:52 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी चेयरमैन जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर समेत क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने दिवाली 2026 के मौके पर देशवासियों और प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने अपने संदेशों के जरिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
कोहली-गंभीर-जय शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में रविवार को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने भी देशवासियों और अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। आईसीसी चेयरमैन जय शाह, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत कई क्रिकेट हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
Trending Videos

जय शाह ने शांति, प्रगति और समृद्धि का दिया संदेश
आईसीसी चेयरमैन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवाली की शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह पर्व सभी को शांति, प्रगति और समृद्धि से भरे भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करे। जय शाह ने अपने संदेश में लिखा, 'रोशनी का यह त्योहार शांति, प्रगति और समृद्धि से भरे भविष्य के निर्माण के हमारे संकल्प को मजबूत करे। सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

विराट कोहली ने परिवार के लिए मांगी खुशहाली
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम के जरिए दिवाली की बधाई दी। उन्होंने दिवाली से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए सभी के जीवन में खुशियों, समृद्धि और सकारात्मकता की कामना की। कोहली ने अपने संदेश में लिखा कि रोशनी का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और अनंत सकारात्मकता लेकर आए। उन्होंने लोगों और उनके परिवारों को सुखद एवं समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खास अंदाज में टीम इंडिया को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हम बड़ी जीत के लिए खेलते हैं - एक अरब दिलों के लिए!!! हैप्पी दिवाली, टीम इंडिया।' गंभीर के इस संदेश में टीम इंडिया के लिए बड़े लक्ष्य हासिल करने और करोड़ों भारतीयों का दिल जीतने का जज्बा नजर आया।

राजीव शुक्ला ने मां लक्ष्मी और गणेश जी का किया स्मरण
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का स्मरण करते हुए सभी के घर-परिवार में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लिखा कि दीपों का पावन प्रकाश लोगों के जीवन से अंधकार दूर करे और खुशियों, सकारात्मकता तथा नई उम्मीदों से जीवन को रोशन करे।

पार्थिव पटेल और केविन पीटरसन ने भी दी बधाई
पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने दिवाली के मौके पर परंपराओं और अपनों के साथ बिताए जाने वाले पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ परंपराएं कभी पुरानी नहीं होतीं और कुछ पल जीवनभर यादों में बने रहते हैं। उन्होंने सभी को प्यार, खुशियों और रोशनी से भरी दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी अपने दोस्तों और प्रशंसकों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी के जीवन में प्यार, हंसी और खुशियां लेकर आएगा।

बीसीसीआई और एसए20 लीग ने क्या कहा?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और एसए20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने भी लीग के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए क्रिकेट जगत को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने सभी के जीवन में खुशियों, सफलता और यादगार पलों की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें