बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के एक बयान ने हाल ही में क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में डेढ़ महीने से भी कम समय बचा है और इसी बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर उनके बयान की अलग-अलग व्याख्याएं की जाने लगीं। कई लोगों का मानना था कि इस तरह की चर्चाएं टीम इंडिया के माहौल पर असर डाल सकती हैं। अब इस पर खुशी मुखर्जी की ओर से सफाई आई है। उन्होंने उल्टा सवाल दागते हुए कहा कि क्या दो लोग एक दोस्त की तरह बात नहीं कर सकते?
कहां से शुरू हुआ विवाद?
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक इवेंट में खुशी से क्रिकेटरों को डेट करने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा था कि कई क्रिकेटर उन्हें मैसेज करते हैं और उनका नाम सूर्यकुमार यादव से जोड़ा गया, जिसे उन्होंने नापसंद बताया था। इसी बयान ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया।
सूर्यकुमार को लेकर खुशी का सनसनीखेज दावा
- फोटो : ANI/Instagram
न्यूज वेबसाइट से बातचीत में दी सफाई
न्यूज वेबसाइट एनडीटीवी से टेलीफोनिक बातचीत में खुशी मुखर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि उनका सूर्यकुमार यादव के साथ कोई भी रोमांटिक रिश्ता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, 'क्या दोस्त भी आपस में बात नहीं कर सकते?' खुशी के मुताबिक, उनकी पुरानी टिप्पणियों को बिना संदर्भ के पेश किया गया, जिससे गलतफहमियां पैदा हुईं।
'मेरा अकाउंट हैक हो गया था'
खुशी ने यह भी दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, जिसके कारण कई बातें गलत तरीके से सामने आईं। उन्होंने बताया कि वह पहले सूर्यकुमार से एक दोस्त के तौर पर बात करती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है। यहां तक कि इस विवाद के बाद भी उनकी सूर्यकुमार से कोई बातचीत नहीं हुई।
सूर्यकुमार को लेकर खुशी का सनसनीखेज दावा
- फोटो : ANI/Instagram
तिरुपति दर्शन और कप्तान की चुप्पी
दिलचस्प बात यह रही कि खुशी का पुराना बयान उस वक्त सामने आया, जब सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन कर रहे थे। हालांकि, इस पूरे मामले पर सूर्यकुमार यादव की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं
खुशी मुखर्जी ने साफ किया कि वह टीम इंडिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव को शुभकामनाएं देती हैं। उन्होंने कहा कि हार के बाद सूर्यकुमार ने उनसे एक दोस्त के तौर पर बात की थी, लेकिन इसका किसी भी तरह के रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं है।