फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sreesanth: तीन साल बाद श्रीसंत पर क्यों मेहरबान हुई केरल क्रिकेट एसोसिएशन? खेलने पर लगा बैन हटाया

Wed, 01 Jul 2026 02:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम

सार

केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर लगाया गया तीन साल का प्रतिबंध हटा दिया है। श्रीसंत ने एसोसिएशन के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणियों पर बिना शर्त माफी मांगी थी, जिसके बाद विशेष आम सभा ने सर्वसम्मति से बैन हटाने का फैसला लिया। अब वह केरल क्रिकेट लीग में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक के रूप में जुड़े रह सकेंगे।
विज्ञापन
एस. श्रीसंत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने उन पर लगाया गया तीन साल का प्रतिबंध वापस लेने का फैसला किया है। यह निर्णय श्रीसंत की ओर से बिना शर्त माफी मांगने के बाद लिया गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से लगा था बैन
केसीए ने श्रीसंत पर दृश्य और सोशल मीडिया के जरिए एसोसिएशन की छवि खराब करने वाली टिप्पणियां करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था। श्रीसंत ने इस फैसले को तिरुवनंतपुरम मुनसिफ कोर्ट में चुनौती भी दी थी, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई।

बिना शर्त माफी के बाद बदला फैसला
इसके बाद श्रीसंत ने केसीए को आधिकारिक तौर पर बिना शर्त माफी भेजी और अपने बयान पर खेद जताया। एक जुलाई 2026 को हुई केसीए की विशेष आम सभा में इस माफी पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि चूंकि श्रीसंत ने बिना किसी शर्त के खेद व्यक्त किया है, इसलिए उनका प्रतिबंध वापस लिया जाए। हालांकि, केसीए ने स्पष्ट चेतावनी भी दी कि भविष्य में यदि उन्होंने दोबारा ऐसा कोई व्यवहार किया तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अब केसीएल में निभा सकेंगे अपनी भूमिका
प्रतिबंध हटने के बाद श्रीसंत अब केरल क्रिकेट लीग (KCL) के तीसरे सीजन में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक के रूप में अपनी भूमिका जारी रख सकेंगे। KCA ने पिछली KCL सत्र से पहले उन पर यह प्रतिबंध लगाया था।

भारत के लिए शानदार रहा करियर
एस श्रीसंत ने भारत के लिए तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में खेला। उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 87 विकेट, 53 वनडे में 75 विकेट और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सात विकेट लिए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 74 मैचों में 213 विकेट दर्ज हैं, जबकि लिस्ट-ए में 124 और टी20 क्रिकेट में 54 विकेट लेकर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें