फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिल सकती है न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत

Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
ऋतिक चित्रांश/अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : getty
विज्ञापन
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत से महज छह विकेट दूर है। यदि भारत सोमवार को न्यूजीलैंड की टीम के बचे छह विकेट 60 रन के अंदर गिरा देती है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ करीब 280 रन के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत होगी। टीम इंडिया अभी 340 रन से बढ़त बनाए हुए है। इसके पहले भारतीय टीम ने 1968 में न्यूजीलैंड को उसी की धरती (ऑकलैंड) में सबसे बड़े अंतर 272 रन से हराया था।
विज्ञापन


भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत की बात की जाए तो वह 216 रन से है। यह मैच चेन्नई में 1972 में खेला गया था। इसके अलावा ग्रीनपार्क मैदान में रनों के लिहाज से भारत की किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत की बात की जाए तो वह 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 280 रन से हराया था।

न्यूजीलैंड की पहली पारी की बल्लेबाजी को देखा जाए तो सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बनना तय है। पहली पारी में मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम तीसरे दिन बिखर गई थी। महज सात रन में न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाज पवेलियन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें