अपने समय में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली को एक भारतीय तेज गेंदबाज में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जैफ थॉमसन की झलक नज़र आती है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कांची वॉरियर्स टीम के मैंटोर की भूमिका निभा रहे ली से जब यह पूछा गया कि वर्तमान में उन्हें कौन सा भारतीय गेंदबाज पसंद है तो जवाब में उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया।
ली ने कहा कि उनका बॉलिंग एक्शन सबसे अलग है यदि वह अपने अगले हाथ को फिक्स कर लेंगे तो और भी तेज गेंदबाजी कर सकते हैं। उनकी अपनी अलग तकनीक है और उनके लिए यह सफल
साबित हो रही है। कोई उनकी नकल नहीं कर सकता। उनके एक्शन में मुझे जैफ थॉमसन की झलक दिखाई देती है।
गौरतलब है कि थॉमसन विश्व के पहले ऐसे गेंदबाज थे जो 100मील की रफ्तार से गेंद फेंकने में सफल हुए थे। इसके बाद इस आंकड़े को शोएब अख्तर और ब्रेट ली ही पार सर सके थे। विश्व क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ब्रेट ली के नाम दर्ज है, इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर का स्थान है।