फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशान किशन का कमाल: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; दुनिया के टॉप-10 कप्तानों की सूची में बनाई जगह

Fri, 11 Sep 2026 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईशान किशन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तान के तौर पर अपना अजेय क्रम 16 मैचों तक पहुंचा दिया है। उनकी कप्तानी में टीम ने आठ मैच जीते और आठ ड्रॉ खेले हैं। इस शानदार रिकॉर्ड के साथ ईशान प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से आठवें सबसे लंबे अजेय कप्तानी क्रम वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के साथ - फोटो : BCCI Domestic Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईशान किशन ने खिताबी सूखे को खत्म करते हुए 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी अपने नाम की। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम किया। ईस्ट जोन की जीत में कप्तान ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 270 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 80 रन बनाए। ईस्ट जोन को खिताब दिलाकर ईशान ने खुद को एक एलीट लिस्ट में भी पहुंचा दिया। उन्होंने दुनियाभर के एक खास कप्तानों की टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाई। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

ईस्ट जोन की टीम बनी दलीप ट्रॉफी चैंपियन - फोटो : IANS
ईस्ट जोन ने किस तरह जीता मैच?
दरअसल, ईस्ट जोन ने ईशान के दोहरे शतक की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 708 रन बनाए। जवाब में साउथ जोन की पहली पारी में 336 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन को दूसरी पारी में 372 रन की बढ़त मिली। ईस्ट जोन ने फॉलोऑन न खिलाते हुए खुद बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन बनाए। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, पर बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन की टीम चैंपियन बनी। 
 

ईस्ट जोन की टीम बनी दलीप ट्रॉफी चैंपियन - फोटो : IANS
ईशान किशन का बतौर कप्तान क्या रिकॉर्ड?
ईशान किशन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तान के तौर पर लगातार अजेय बने हुए हैं। उनका यह अजेय क्रम अब 16 मैचों तक पहुंच गया है। इन 16 मुकाबलों में उनकी टीम ने आठ मैच जीते और आठ ड्रॉ रहे, जबकि एक भी हार नहीं मिली। कप्तान के तौर पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में यह संयुक्त रूप से आठवां सबसे लंबा अजेय क्रम है। इस सूची में श्रीलंका के महिंदा हलंगोडा शीर्ष पर हैं। उनकी कप्तानी में टीम 1989 से 1993 के बीच लगातार 30 प्रथम श्रेणी मैचों में अजेय रही थी।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे लंबा अजेय क्रम
खिलाड़ी कार्यकाल की शुरुआत कार्यकाल का अंत मैच जीत हार ड्रॉ
महिंदा हलंगोडा 1989 1993 30 15 0 15
मिलिंद गुंजाल 1978 1992 24 3 0 21
तौफीक उमर 2007 2016 20 12 0 8
उपुल चंदना 1999 2007 20 12 0 8
बृजेश पटेल 1975 1987 19 5 0 14
लक्षण एडिरिसिंघे 2022 2023 19 3 0 16
उदारा जयसुंदरा 2011 2017 17 6 0 11
सचित्रा सेरासिंघे 2012 2013 16 8 0 8
ईशान किशन 2018 2026* 16 8 0 8
राजिंदर सिंह घई 1986 1988 16 7 0 9
लक्ष्मीदास जाल 1934 1941 16 7 0 9
विज्ञापन

ईशान किशन - फोटो : IANS
ईशान के अजेय रहने का सिलसिला कब शुरू हुआ?
अंडर-19 विश्व कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान ईशान किशन को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी सौंपी गई थी। उस सीजन में उन्होंने टीम की छह मैचों में कप्तानी की थी। इसके बाद ईशान 2024-25 सीजन में फिर झारखंड के कप्तान बने और चार मैचों में टीम का नेतृत्व किया।

अब 28 वर्षीय ईशान ने 2025-26 सीजन में झारखंड की तीन मुकाबलों में कप्तानी की, जबकि बाकी तीन मैचों में उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई दलीप ट्रॉफी में कप्तानी की। इस तरह ईशान किशन ने कप्तान के तौर पर अब तक खेले 16 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में हार का सामना नहीं किया है। उनके नाम आठ जीत और आठ ड्रॉ दर्ज हैं और इसी के साथ वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे अजेय कप्तानी क्रम की सूची में संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें