फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Playoffs Schedule: बंगलूरू में नहीं होगा प्लेऑफ का कोई मैच, फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में

Wed, 06 May 2026 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार फाइनल बंगलूरू की जगह अहमदाबाद में खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 धर्मशाला, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 न्यू चंडीगढ़ में होंगे। मेजबानी बदलने को लेकर नया विवाद भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां सभी टीमों के बीच प्लेऑफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। ऐसे में सभी को इस बात का इंतजार था कि बोर्ड 70 लीग मैचों के बाद का शेड्यूल कब जारी करेगा। अब जब शेड्यूल जारी हो चुका है तो उससे ज्यादा चर्चा बंगलूरू से फाइनल की मेजबानी छीने जाने को लेकर हो रही है। बोर्ड ने बंगलूरू से फाइनल की मेजबानी लेकर अहमदाबाद को दे दी है। फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

बंगलूरू का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम - फोटो : ANI
बंगलूरू से छीना गया फाइनल
पहले आईपीएल 2026 का फाइनल बंगलूरू में होना तय माना जा रहा था। बीसीसीआई ने अचानक स्थान बदलते हुए फाइनल अहमदाबाद को दे दिया। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने अपने बयान में कहा भी है, 'बंगलुरु को मूल रूप से फाइनल की मेजबानी सौंपी गई थी, लेकिन स्थानीय संघ और प्रशासन की कुछ आवश्यकताओं के कारण, जो बीसीसीआई के तय दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, स्थान को बदल दिया गया।'

यही बयान अब विवाद का कारण बन गया है, क्योंकि फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी शर्तें थीं, जिनकी वजह से बंगलूरू से मेजबानी वापस लेनी पड़ी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि टिकट विवाद के कारण फाइनल की मेजबानी बंगलूरू से छीनी गई है। हालांकि फिलहाल सबसे बड़ी पहेली यही है कि बंगलूरू से फाइनल छिनना सिर्फ प्रशासनिक मामला था, या इसके पीछे कुछ और कहानी छिपी है?
 
टिकट को लेकर क्या है विवाद? इनसाइड स्टोरी
न्यूज एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को बताया कि बंगलूरू में राजनीतिक मुद्दों, खासकर विधायकों (MLA) के टिकट विवाद, ने BCCI के लिए IPL 2026 फाइनल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित करने में मुश्किलें पैदा कर दीं। एक सूत्र ने कहा, 'आमतौर पर पिछला विजेता फाइनल की मेजबानी करता है, लेकिन एमएलए टिकट मुद्दा बंगलूरू में परेशानी पैदा कर रहा है।' दरअसल, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले से पहले, कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर विधायक को कम से कम पांच आईपीएल टिकट दिए जाएं। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधि 'वीआईपी' होते हैं और उन्हें लाइन में खड़ा नहीं होना चाहिए।

इसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि मौजूदा आईपीएल सीजन में आरसीबी के मैचों के लिए विधायकों और सांसदों को तीन-तीन टिकट दिए जाएंगे। डी.के. शिवकुमार के बयान के बाद, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने विधायकों द्वारा आईपीएल टिकटों के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं और वही लोग मैच देखने जाते हैं जिन्होंने टिकट खरीदे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिर्फ विधायक खुद या उनके परिवार के सदस्य ही आईपीएल मैच देखने जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टिकटों पर साफ तौर पर 'नॉन-ट्रांसफरेबल' लिखा होता है, इसलिए कोई दूसरा व्यक्ति उनका इस्तेमाल नहीं कर सकता।

आरसीबी की टीम - फोटो : PTI
तीन शहरों में होंगे प्लेऑफ मुकाबले
इस बार आईपीएल के प्लेऑफ तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इसे विशेष परिस्थिति बताया है। बोर्ड ने कहा, 'ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों आईपीएल 2026 प्लेऑफ इस सीजन तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।'
 

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल


क्वालिफायर-1
 
  • 26 मई: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • इस मुकाबले में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी। विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा।

एलिमिनेटर
 
  • 27 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
  • तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला। हारने वाली टीम बाहर होगी।

क्वालिफायर-2
 
  • 29 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
  • क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम। जीतने वाली टीम फाइनल में और हारने वाली टीम बाहर।

फाइनल
 
  • 31 मई: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • क्वालिफायर-1 की विजेता टीम और क्वालिफायर-2 की विजेता टीम के बीच सीजन का खिताबी मुकाबला।
 
आईपीएल 2026 प्लेऑफ की तारीख
मुकाबला तारीख स्थान
क्वालिफायर 1 26 मई धर्मशाला
एलिमिनेटर 27 मई न्यू चंडीगढ़
क्वालिफायर 2 29 मई न्यू चंडीगढ़
फाइनल 31 मई अहमदाबाद
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : ANI
अहमदाबाद में लगातार दूसरा आईपीएल फाइनल
पिछला फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। यानी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार दूसरा फाइनल होना अब लगभग तय है। इससे पहले भी यह मैदान बड़े आईपीएल मुकाबलों और फाइनल की मेजबानी कर चुका है। वहीं, आईपीएल 2024 का फाइनल चेपॉक में खेला गया था, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 में खिताब पर कब्जा जमाया था।

यानी लगातार दो साल से विजेता टीम के होम ग्राउंड को फाइनल की मेजबानी नहीं मिल रही है। आईपीएल 2023 का फाइनल अहमदाबाद में खेला गया था, क्योंकि 2022 में गुजरात टाइटंस ने खिताब पर कब्जा जमाया था। आईपीएल 2022 का फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें गुजरात ने राजस्थान को हराया था। आईपीएल  2021 का फाइनल दुबई में खेला गया था। यानी पिछले पांच साल में चार बार अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम ही आईपीएल फाइनल का मेजबान रहा है। फिलहाल सभी टीमों की नजर टॉप-दो में खत्म करने पर होगी ताकि सीधे क्वालिफायर-1 खेल सकें।

आईपीएल फाइनल के मेजबान (2008 से अब तक)
साल विजेता फाइनल का मेजबान
2026 तय होना बाकी अहमदाबाद
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई
2023 चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद
2022 गुजरात टाइटंस अहमदाबाद
2021 चेन्नई सुपर किंग्स दुबई
2020 मुंबई इंडियंस दुबई
2019 मुंबई इंडियंस हैदराबाद
2018 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई
2017 मुंबई इंडियंस हैदराबाद
2016 सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
2015 मुंबई इंडियंस कोलकाता
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स बंगलूरू
2013 मुंबई इंडियंस कोलकाता
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई
2011 चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई
2010 चेन्नई सुपर किंग्स नवी मुंबई
2009 डेक्कन चार्जर्स जोहानिसबर्ग
2008 राजस्थान रॉयल्स नवी मुंबई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें