फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़; अंक तालिका में CSK को DC से आगे ले गए सैमसन, ऑरेंज-पर्पल कैप किसके पास?

Wed, 06 May 2026 10:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL 2026 Playoff Qualification Scenarios: संजू सैमसन की शानदार पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से ऊपर पहुंचा दिया। IPL 2026 की प्लेऑफ रेस अब बेहद रोमांचक हो गई है। शीर्ष छह टीमों के बीच कड़ी टक्कर है, जबकि ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग भी दिलचस्प बनी हुई है।
विज्ञापन
अंक तालिका - फोटो : BCCI/IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 में शुरू हुआ संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी का सफर आईपीएल 2026 में भी जारी है। मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ बेहतरीन पारी के दम पर सैमसन ने न सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को जीत दिलायी, बल्कि अंकतालिका में भी आगे ले गए। 
विज्ञापन

चेन्नई-दिल्ली के मैच में क्या हुआ?
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 155 रन बनाए थे। 156 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सीएसके एक समय 45 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन सैमसन ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर दिल्ली को और कोई सफलता नहीं लेने दी और 17.3 ओवर में टीम को दो विकेट पर 159 रन पर पहुंचाते हुए आठ विकेट से जीत दिला दी।

सैमसन 52 गेंदों पर छह छक्कों और सात चौकों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा 31 गेंदों पर दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच नाबाद और मैच विजयी 114 रन की साझेदारी हुई। सीएसके ने जीत के साथ ही डीसी को दो अंक पीछे छोड़ दिया है। मैच से पहले दोनों टीमों के आठ-आठ अंक थे। सीएसके के पास अब 10 अंक है। सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। आइए देखते हैं कि डीसी और सीएसके मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है। 

 
  • पंजाब किंग्स नौ मैचों से 13 अंक लेकर पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नौ मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। 
  • चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से आठ अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स नौ मैचों से सात अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 10 मैचों से छह अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपरजाएंट्स नौ मैचों से चार अंक लेकर 10वें स्थान पर है।  समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है। 

मौजूदा अंक तालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 9 6 2 1 13 +0.855
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
सनराइजर्स हैदराबाद 10 6 4 0 12 +0.644
राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147
चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 8 -0.949
कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 -0.539
मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
लखनऊ सुपर जाएंट्स 9 2 7 0 4 -1.076

 
विज्ञापन

डीसी के केएल राहुल के पास एक बार फिर से ऑरेंज कैप पहुंच गई है। राहुल के 10 मैचों की 10 पारियों में 445 रन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने नौ मैचों में 17 विकेट लिए हैं। 

ऑरेंज कैप की रेस
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट
केएल राहुल 10 445 180.89
अभिषेक शर्मा 10 440 206.57
हेनरिक क्लासेन 10 425 156.83
वैभव सूर्यवंशी 10 404 237.65
संजू सैमसन 10 402 167.50

पर्पल कैप की रेस
खिलाड़ी मैच विकेट
भुवनेश्वर कुमार 9 17
अंशुल कंबोज 10 17
कगिसो रबाडा 10 16
जोफ्रा आर्चर 10 15
ईशान मलिंगा 10 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें