फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर भड़के डेविड वॉर्नर, पूछ डाला ये सवाल; जानें पूरा मामला

Wed, 06 May 2026 09:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खत्म होते ही नया विवाद खड़ा हो गया। कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पीएसएल की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि कराची किंग्स के किसी खिलाड़ी को जगह क्यों नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर बाबर आजम ने पेशावर जाल्मी की खिताबी जीत का श्रेय पूरी टीम और मैनेजमेंट को दिया।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का खिताब पेशावर जाल्मी ने जीत लिया, लेकिन टूर्नामेंट खत्म होते ही सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई। कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पीएसएल की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' चयन पर सवाल उठाकर हलचल मचा दी। पेशावर जाल्मी ने फाइनल में डेब्यू करने वाली हैदराबाद किंग्समेन को पांच विकेट से हराकर अपना दूसरा पीएसएल खिताब जीता। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पूरे सीजन शानदार लय में दिखी और लीग चरण में सिर्फ एक मैच हारी।
विज्ञापन

वॉर्नर का सीधा सवाल
खिताब जीत के बाद पीएसएल ने अपनी 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' घोषित की, लेकिन इसमें कराची किंग्स का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं था। इसी बात पर डेविड वॉर्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा, 'कराची के खिलाड़ी कहां हैं?' वॉर्नर का यह छोटा सा बयान तेजी से वायरल हो गया। फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने वॉर्नर का समर्थन किया, तो कुछ ने कहा कि कराची किंग्स छठे स्थान पर रही थी, इसलिए खिलाड़ियों का चयन नहीं होना स्वाभाविक है।



कराची का फीका प्रदर्शन
कराची किंग्स इस सीजन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। ऐसे में टीम के किसी खिलाड़ी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह नहीं मिली। हालांकि वॉर्नर का मानना था कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर कुछ खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता था। यही वजह है कि उन्होंने खुलकर सवाल उठाया।

बाबर ने टीम को दिया जीत का श्रेय
दूसरी ओर पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने जीत के बाद पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि टीम और फैंस की भी है। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है और मुझे लगता है कि पेशावर जाल्मी और सभी फैंस के लिए भी है। पूरे टूर्नामेंट में हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया और अपने क्रिकेट का आनंद लिया। हर खिलाड़ी ने योजनाओं को सही तरीके से लागू किया। हमारा लक्ष्य मैच दर मैच आगे बढ़ना था और भगवान की कृपा से आज हम जीत गए।'
विज्ञापन

मैनेजमेंट को भी दिया धन्यवाद
बाबर ने टीम मैनेजमेंट की भूमिका को भी अहम बताया। उन्होंने कहा, 'योजना के स्तर पर मैनेजमेंट ने हमेशा हमारा समर्थन किया। हर मैच के बाद हम अपनी अच्छी और कमजोर बातों पर खुलकर चर्चा करते थे।'
पीएसएल 2026 का खिताब पेशावर जाल्मी ने जीत लिया, लेकिन डेविड वॉर्नर के एक सवाल ने टूर्नामेंट के अंत में नई बहस जरूर छेड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें