फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Scenario: चार हार से पंजाब की राह मुश्किल? दिल्ली की उम्मीदें अभी भी जिंदा; पढ़ें पूरा समीकरण

Tue, 12 May 2026 11:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। अभी तक कोई टीम आधिकारिक तौर पर क्वालिफाई नहीं कर सकी है, लेकिन आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की संभावना 80 प्रतिशत से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान रॉयल्स भी दौड़ में मजबूती से बनी हुई हैं। पंजाब किंग्स की लगातार हार ने समीकरण बदल दिए हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का लीग चरण खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है, लेकिन अब तक किसी टीम ने प्लेऑफ का टिकट पक्का नहीं किया है। यही वजह है कि इस सीजन का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस 11 मैचों में 14-14 अंकों के साथ शीर्ष दावेदार बने हुए हैं। पंजाब किंग्स 11 मैचों में 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंक के साथ पांचवें और राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की राह मुश्किल जरूर है, लेकिन उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

क्या है प्लेऑफ का मैजिक नंबर?
जब से आईपीएल 10 टीमों का टूर्नामेंट बना है, तब से 16 अंक को प्लेऑफ में पहुंचने का सुरक्षित आंकड़ा माना जाता है। 10 टीमों वाले आईपीएल इतिहास में 16 अंक वाली कोई भी टीम प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है। 2022, 2023 और 2025 में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंची थी। केवल 2024 में 14 अंकों पर चार टीमों के बीच नेट रनरेट का खेल हुआ था, जहां आरसीबी ने बाजी मारी थी। यानी इस सीजन भी जो टीम 16 अंक तक पहुंच जाएगी, उसकी दावेदारी लगभग तय मानी जाएगी। इन तीनों को सिर्फ एक जीत और चाहिए। बाकी तीन मैचों में से एक जीतते ही प्लेऑफ लगभग पक्का हो जाएगा। नेट रनरेट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

आईपीएल 2026 मौजूदा अंक तालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रनरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 14 +0.228
पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
मुंबई इंडियंस (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.585
लखनऊ सुपर जाएंट्स (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.907

Latest and Breaking News on NDTV

कौन है सबसे मजबूत दावेदार?
ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात टाइटंस, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 80 प्रतिशत से ज्यादा है। यह दर्शाता है कि इन तीनों टीमों ने अब तक सबसे स्थिर प्रदर्शन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस, तीनों प्लेऑफ के बेहद करीब हैं।

RCB, GT और SRH के बचे हुए मैच
 
  • GT vs SRH: 12 मई, अहमदाबाद
  • RCB vs KKR: 13 मई, रायपुर
  • KKR vs GT: 16 मई, कोलकाता
  • PBKS vs RCB: 17 मई, धर्मशाला
  • CSK vs SRH: 18 मई, चेन्नई
  • CSK vs GT: 21 मई, चेन्नई
  • SRH vs RCB: 22 मई, हैदराबाद

पंजाब को लगातार चौथी हार
इसके बाद पंजाब किंग्स की संभावना 62.5 प्रतिशत बताई गई है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की हार ने पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल दी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए, लेकिन दिल्ली ने यह लक्ष्य 19 ओवर में हासिल कर लिया। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला गया, जहां यह सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया। लगातार चौथी हार के बाद पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद निराश नजर आए। पंजाब किंग्स के लिए मामला अभी भी उनके हाथ में है। अगर टीम अपने आखिरी तीन मैचों में से दो जीत लेती है, तो 17 अंकों के साथ प्लेऑफ लगभग तय हो जाएगा।

पंजाब के बचे हुए मैच
 
  • PBKS vs MI: 14 मई, धर्मशाला
  • PBKS vs RCB: 17 मई, धर्मशाला
  • LSG vs PBKS: 23 मई, लखनऊ

दिल्ली और केकेआर की उम्मीदें बहुत कमजोर
दिल्ली कैपिटल्स के लिए रास्ता बेहद मुश्किल है। टीम के पास 12 मैचों में 10 अंक हैं। अगर दिल्ली अपने बाकी दोनों मैच जीत भी लेती है, तब भी क्वालिफिकेशन तय नहीं होगा। सबसे बड़ी समस्या उनका खराब नेट रनरेट -0.993 है, जबकि बाकी दावेदार टीमों का नेट रनरेट पॉजिटिव है। दिल्ली को अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों का इंतजार करना होगा। इतना ही नहीं, नेट रनरेट भी बड़ा फैक्टर रहेगा।

केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने चारों मैच जीतने होंगे। ऐसा करने पर टीम 17 अंकों तक पहुंच जाएगी। अगर एक मैच रद्द हो जाए और बाकी तीन जीत जाए, तब भी 16 अंकों पर उम्मीद बच सकती है।
केकेआर के लिए चारों मैच जीतना सबसे सुरक्षित रास्ता होगा। दिल्ली और कोलकाता के बीच 24 मई को होने वाला मैच भी मजेदार होगा।

DC और KKR के बचे हुए मैच
 
  • RCB vs KKR: 13 मई, रायपुर
  • KKR vs GT: 16 मई, कोलकाता
  • DC vs RR: 17 मई, दिल्ली
  • KKR vs MI: 20 मई, कोलकाता
  • KKR vs DC: 24 मई, कोलकाता

सीएसके और आरआर को संभलकर चलना होगा
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों के लिए समीकरण साफ है। अगर ये टीमें अपने बचे हुए तीन मैचों में से दो जीत लेती हैं, तो प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत संभावना है। अगर तीनों मैच जीत गए, तो टॉप-2 में भी जगह बना सकते हैं। सिर्फ एक जीत मिली तो दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स 42.7 प्रतिशत और राजस्थान रॉयल्स 41.8 प्रतिशत संभावना के साथ अब भी मजबूत चुनौती पेश कर रही हैं। राजस्थान के लिए खास बात यह है कि युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने टीम को नई ऊर्जा दी है और उनके प्रदर्शन ने टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

CSK और RR के बचे हुए मैच
 
  • LSG vs CSK: 15 मई, लखनऊ
  • DC vs RR: 17 मई, दिल्ली
  • CSK vs SRH: 18 मई, चेन्नई
  • RR vs LSG: 19 मई, जयपुर
  • CSK vs GT: 21 मई, चेन्नई
विज्ञापन

MI और LSG: बाहर हो चुकी टीमें
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। अब ये टीमें दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती हैं। आईपीएल 2026 का प्लेऑफ रेस बेहद रोमांचक हो चुका है। आरसीबी, एसआरएच और जीटी सबसे मजबूत स्थिति में हैं। सीएसके, आरआर और पंजाब के पास मौका है, जबकि केकेआर और डीसी को चमत्कार चाहिए। आने वाले 10 दिन तय करेंगे कि कौन ट्रॉफी की दौड़ में रहेगा और किसका सपना टूटेगा।

आईपीएल 2026: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट
हेनरिक क्लासेन 11 494 157.32
केएल राहुल 12 477 177.99
अभिषेक शर्मा 11 475 210.18
शुभमन गिल 10 462 160.42
वैभव सूर्यवंशी 11 440 236.56


आईपीएल 2026: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट
भुवनेश्वर कुमार 11 21
अंशुल कंबोज 11 19
कगिसो रबाडा 11 18
प्रिंस यादव 11 16
ईशान मलिंगा 11 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें